आरबीआई/2022-23/161
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.15/02.08.001/2022-23
6 जनवरी 2023
अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया / महोदय,
छत्तीसगढ़ राज्य में नए जिलों का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
छत्तीसगढ़ सरकार ने दिनांक 01 सितंबर 2022 के राजपत्र अधिसूचना सं. एफ 11-40/2021/सेवेन 4, सं. एफ 11-08/2022/सेवेन 4, सं. एफ 11-37/2021/सेवेन 4 तथा दिनांक 08 सितंबर 2022 के अधिसूचना सं. एफ 11-38/2021/सेवेन 4, सं. एफ 11-39/2021/सेवेन 4, के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में पाँच नए जिलों के गठन को अधिसूचित किया है। तदनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि नए जिलों के लिए अग्रणी बैंकों का दायित्व निम्नानुसार सौंपा जाए :-
क्र.सं. |
नया गठित जिला |
अब तक का जिला(जिले) |
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया |
नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड |
1 |
सारंगढ़-बिलाईगढ़ |
(i) रायगढ़
(ii) बलौदाबाजार - भाटापारा |
भारतीय स्टेट बैंक |
01आर |
2 |
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई |
राजनांदगांव |
भारतीय स्टेट बैंक |
01पी |
3 |
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी |
बैंक ऑफ बड़ौदा |
01क्यू |
4 |
सक्ती |
जांजगीर-चाम्पा |
भारतीय स्टेट बैंक |
01एस |
5 |
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.) |
कोरिया |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया |
01टी |
2. साथ ही, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिलों को जिला कार्य कोड भी आवंटित किया गया है।
3. छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
भवदीया,
(सोनाली सेन गुप्ता)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक | |