आरबीआई/2021-22/184
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.18/02.08.001/2021-22
23 मार्च 2022
अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी अग्रणी बैंक
महोदया / महोदय,
मेघालय राज्य में नए जिले का गठन –
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
मेघालय सरकार ने दिनांक 09 नवंबर 2021 के राजपत्र अधिसूचना सं.एचपीएल.84/2021/253 के द्वारा मेघालय राज्य में एक नए जिले के गठन को अधिसूचित किया था। अतः यह निर्णय लिया गया है कि नए जिले के अग्रणी बैंक का दायित्व निम्नानुसार सौंपा जाए :-
क्र.सं. |
नया गठित जिला |
अब तक का जिला |
नए गठित जिले के अंतर्गत उप-मंडल/ तहसील |
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया |
नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड |
1 |
पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स |
पश्चिम खासी हिल्स |
मैरंग सिविल सब-डिवीजन |
पंजाब नेशनल बैंक |
00U (शून्य शून्य यू के रूप में पढ़ा जाए) |
2. साथ ही, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिले को जिला कार्य कोड भी आवंटित किया गया है।
3. मेघालय राज्य में अब तक के जिले और अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं है।
भवदीया,
(सोनाली सेन गुप्ता)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक | |