निविदा रद्द करना
शुद्धिपत्र – भाग I बोलियों के खुलने की संशोधित तिथि
जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार
E-Tender No - RBI/CAB Pune/Estate/2/25-26/ET/183
यह बैठक 08 जुलाई 2025 को सुबह 11:00 बजे कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, पुणे में आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता श्री नरेंद्र ढोणे, सहायक महाप्रबन्धक ने किया।
2. (a) बैठक में भाग लेने वाले बैंक के अधिकारियों की सूची:-
| क्रम संख्या |
नाम |
पदनाम |
| 1 |
श्री नरेंद्र ढोणे |
सहायक महाप्रबन्धक |
| 2 |
श्रीमती जिषा नारायणन |
प्रबन्धक |
| 3 |
श्री एम नयन संतोष |
सहायक प्रबन्धक |
| 4 |
श्री शुभम पिसाल |
कनिष्ठ अभियंता (विदयुत) |
(b) कंपनी/व्यक्ति/फर्म/ठेकेदार के प्रतिनिधि की सूची
| क्रम संख्या |
एंटिटी का नाम |
प्रतिनिधि का नाम |
| 1 |
मेसर्स प्रोस्टर एम |
श्री प्रतीक सुलवे |
3. बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने प्रतिभागि का स्वागत किया और उन्हें कहा कि यदि कोई संदेह/प्रश्न हो तो वे उसे सामने रखें। बैठक के दौरान कोई संदेह/प्रश्न नहीं उठाया गया।
4. संविदा के कार्य के दायरे को भागीदारों को समझाया गया। इसके अलावा, उन्हें अपनी बोलियां जमा करने से पहले पूरे दस्तावेज़ को ध्यान से देखने के लिए सूचित किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि वे MSTC (version 3) पर सावधानीपूर्वक बोली लगाएँ और यह सुनिश्चित करें कि वे MSTC पोर्टल (version 3)/वेबसाइट पर पंजीकृत हैं।
5. यदि उक्त ई-टेंडर के लिए बोली लगाने के दौरान किसी भी समस्या का सामना करना पड़े, तो विक्रेताओं को टेंडर दस्तावेज़ में दिए गए विवरण के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा गया:
क) एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकरण या बोली लगाने के दौरान होने वाली समस्याओं के लिए एमएसटीसी सहायक टीम
ख) टेंडर-विशिष्ट स्पष्टीकरण के लिए बैंक के संपदा विभाग के अधिकारी
6. भागीदारों को यह भी बताया गया कि वे सभी आवश्यक/सहायक दस्तावेजों के साथ पूर्ण रूप से भरी हुई बोलियां अंतिम तारीख यानी 21 जुलाई 2025 को दोपहर 02:00 बजे से पहले अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी अंतिम क्षण की त्रुटियों/भीड़ से बचा जा सके।
मुख्य महाप्रबंधक एवं प्रधानाचार्य
कृषि बैंकिंग महाविद्यालय
पुणे |