बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (238.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - बैंक के मुख्य कार्यालय भवन, आरबीआई अहमदाबाद की सामान्य मरम्मत और बाहरी पुनर्रंग के लिए

निविदा रद्द किया जाना

शुद्धिपत्र

कार्य का नाम - बैंक के मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिजर्व बैंक, अहमदाबाद की सामान्य मरम्मत एवं बाहरी पुताई/रंग-रोगन

2. बैंक के मुख्य कार्यालय भवन में 16 अक्टूबर 2024 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक ऑफलाइन बोली-पूर्व बैठक (उक्त निविदा के लिए) आयोजित की गई थी।

i) बैंक की ओर से बैठक में भाग लेने वाले कर्मचारियों की सूची

क्र. सं. भा.रि.बै. अधिकारियों का नाम पदनाम
1 श्री देवेंद्र बोंडे उप महाप्रबंधक
2 श्री नितिन डोलारे सहायक महाप्रबंधक
3 श्री लवकेश मीना प्रबन्धक–तकनीकी सिविल
4 श्री बलराम पांचाल सहायक प्रबंधक–तकनीकी सिविल
5 श्री अमन मिश्रा सहायक प्रबंधक

ii) संभावित बोलीदाताओं की ओर से भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की सूची

क्र. सं. प्रतिभागियों का नाम कंपनी/फर्म का नाम
1 श्री विक्रांत सिंह चौहान मैसर्स माही कृष्णा कंसट्रक्शन
2 श्री दिव्येश पांचाल मैसर्स माही कृष्णा कंसट्रक्शन
3 श्री परेश मैसर्स रमाली कंसट्रक्शन

iii) बैठक के कार्यवृत्त निम्नानुसार है:

क्र. सं. प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्न विभाग द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण
1 क्या बोलीदाताओं का पिछले प्रत्येक तीन वित्तीय वर्षों के लिए वार्षिक वित्तीय कारोबार या पिछले तीन वित्तीय वर्षों का औसत कारोबार 105 लाख रूपये होना चाहिए। यह स्पष्ट किया गया कि बोलीदाताओं का पिछले प्रत्येक तीन वित्तीय वर्षों के लिए वार्षिक वित्तीय कारोबार 105 लाख रूपये होना चाहिए।
2 निविदा के भाग II की मद सं. 5 (विविध मद) में माप की मात्रा का उल्लेख नहीं किया गया है। ए. मद सं. 5 में, विविध पुन: रंग-रोगन कार्य, कार्य की प्रकृति तथा रंग-रोगन किए जाने वाली संरचनाओं के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया है।

ख. खंड V – अनुबंध की विशेष शर्तें, खंड एससी 6 के संदर्भ में साइट का निरीक्षण, निविदा प्रस्तुत करने से पहले इच्छुक निविदाकार साइट का दौरा करेंगे एवं साइट की स्थितियों और साइट की प्रकृति के बारे में अच्छी तरह से जान लेंगे।

नोट:

क. यह दस्तावेज़ ई-निविदा का एक अभिन्न अंग होगा, ई-निविदा के अन्य सभी भाग अपरिवर्तित रहेंगे और बोली प्रस्तुतीकरण, निविदा दस्तावेज़ और संशोधन/स्पष्टीकरण (यदि कोई हो) के अनुरूप माना जाएगा।

बैठक प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुई।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
अहमदाबाद


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष