जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार - दिनांक 13 मई 2024 शुद्धिपत्र
जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार - दिनांक 06 मई 2024
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ के मुख्य कार्यालय भवन में भूतल पर शौचालय के नवीनीकरण के कार्य के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत ₹11,26,000/- मात्र (जी. एस. टी. सहित) है।
2. यह एक सीमित निविदा है। केवल वे फर्म जो संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में Civil Interior and Renovation works (Trade No. 3) में ₹10.00 लाख से अधिक के कार्यों के लिए सूचीबद्ध हैं (Category IV and V), ई-निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
3. निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिन पर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग-II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की गयी है और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।
4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फर्मों को कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने हेतु 03 मई 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर अपलोड करना होगा।
5. निविदा के भाग-I को 03 मई 2024 को अप्राह्न 03:00 बजे MSTC Portal पर खोला जायेगा। निविदा की समय-सारणी निम्न अनुसार है:
क |
ई-निविदा सं. |
RBI/Chandigarh Regional Office/Estate/1/24-25/ET/13 |
ख |
निविदा प्रणाली |
ई-प्रापण प्रणाली
(ऑनलाइन https://www.mstcecommerce.com/eprocn/index.jsp पर भाग-I तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा भाग-II मूल्य बोली) |
ग |
अनुमानित लागत |
₹11,26,000/- (रुपए ग्यारह लाख छब्बीस हज़ार मात्र) (जी. एस.टी. सहित) |
घ |
निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि |
03 अप्रैल 2024 को साँय 05:00 बजे से |
ड़ |
https://www.mstcecommerce.com/eprocn/index.jsp पर ई-निविदा (ऑनलाइट तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तारीख |
03 अप्रैल 2024 को साँय 05:00 बजे से |
च |
बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय |
23 अप्रैल 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थान: संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़ |
छ |
ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तारीख |
03 मई 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
ज |
ई-निविदा का भाग I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख |
03 मई 2024 को अप्राह्न 03:00 बजे यदि बोलीदाताओं द्वारा कोई विचलन प्रस्तुत नहीं किया गया तो भाग II उसी दिन खोला जाएगा। अन्यथा भाग II किसी अन्य तिथि पर खोला जाएगा जिसकी सूचना बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। |
झ |
अंतरण फीस |
अंतरण फीस का भुगतान एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में किया जाएगा। |
बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा में पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना किसी कारण बताए सभी निविदायों को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ |