ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1123.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
शुद्धिपत्र भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर कार्यालय के चतुर्थ तल स्थित लेक्चर हॉल के नवीनीकरण के कार्य हेतु पात्र बोलीदाताओं से दो भागों (भाग-I तथा भाग-II) में ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा एमएसटीसी लिमिटेड (https://mstcecommerce.com/eproc) के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सभी पात्र कंपनियां/ फ़र्म उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी के साथ स्वयं को पंजीकृत करना सुनिश्चित करें ताकि वे निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकें। ई-निविदा की अनुसूची नीचे दी गई है –
| क. ई-निविदा का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर कार्यालय के चतुर्थ तल स्थित लेक्चर हॉल के नवीनीकरण का कार्य |
| ख. ई-निविदा की संख्या |
RBI/Jaipur Regional Office/Estate/9/23-24/ET/91 |
| ग. कार्य की अनुमानित लागत |
₹26,75,000/- |
| घ. निविदा की प्रक्रिया |
ई-खरीद प्रणाली ऑनलाइन भाग -1 (टेक्नों-वाणिज्य बोली) और भाग-2 (मूल्य बोली) (www.mstcecommerce.com/eproc) के जरिए |
| ड. निविदाकर्ताओं को डाउनलोड करने हेतु एनआईटी की उपलब्धता की तारीख |
29 सितंबर 2023 अपराह्न 02 बजे से |
| च. पात्र फ़र्म |
भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर कार्यालय के साथ सिविल ट्रेड उप-श्रेणी 1.1, में 25 लाख रुपये से अधिक लागत वाले कायों के लिए सूचीबद्ध वेंडर ही निविदा में भाग लेने के लिए पात्र हैं। |
| छ. बयाना जमा-राशि |
₹53,500/- (तिरेपन हजार पांच सौ रुपये मात्र) एनईएफटी के माध्यम से खाते (नीचे दिये गये विवरणानुसार) में जमा करनी है. खाता संख्या – 8692299
IFSC कोड – RBIS0JPPA01 नोट: आईएफ़एससी कोड का पाँचवा एवं दसवां अंक शून्य है।
सभी बोलीदाताओं (एमएसएमई सहित) को ईएमडी जमा करने की आवश्यकता है। |
| ज. www.mstcecommerce.com/eproc पर ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा कीमत बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर शुरु होने की तारीख |
29 सितंबर 2023 अपराह्न 02 बजे से |
| झ. ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा मूल्य बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर खत्म होने की तारीख |
20 अक्तूबर 2023 अपराह्न 02 बजे तक |
ञ. भाग I खोलने की तारीख (अर्थात टेक्नो-वाणिज्यिक बोली)
भाग II खोलने की तारीख (अर्थात मूल्य बोली) |
20 अक्तूबर 2023, दोपहर 03:00 बजे
मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय सभी पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा। |
| त. लेन-देन प्रभार |
मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में अथवा मेसर्स एमएसटीसी लि. द्वारा सूचित गेटवे/ एनईएफ्टी/ आरटीजीएस के माध्यम से |
टिप्पण – 1. कृपया नोट करें कि पोर्टल से टेंडर दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए कोई टेंडर-शुल्क नहीं है।
2. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को आवश्यक पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में उनकी विफलता की स्थिति में, बैंक के पास उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
3. बैंक न्यूनतम बोली वाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
4. भविष्य में निविदा से संबन्धित जारी किए गए किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, को केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वैबसाईट (https://www.rbi.org.in) और एमएसटीसी वैबसाईट पर अधिसूचित किया जाएगा जैसा कि ऊपर दिया गया है और इसे अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा। |
|