निविदा की अनुसूची के अनुसार उक्त निविदा के लिए बोली-पूर्व बैठक दिनांक 13 फरवरी 2023 को 15:30 बजे निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ में आयोजित की गई। बोली-पूर्व बैठक मीटिंग के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के निम्नलिखित स्टाफ सदस्य और भावी फर्मों/निविदाकर्ताओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे:
क्र.सं. |
भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों के नाम |
i. |
सुश्री अंकिता सिंह (प्रबंधक) |
ii. |
श्री योगेश माहौर (सहायक प्रबंधक) |
iii |
श्री आदित्य शाह (सहायक) |
क्र. सं. |
भावी फर्म का नाम |
प्रतिनिधि का नाम |
i. |
एसएए एंटरप्राइजेज |
श्री असद और श्री शमीम खान |
2. फर्म के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा और प्रदान किए गए स्पष्टीकरणों का उल्लेख निम्नानुसार है:
क्र. सं. |
एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा
पूछे गए प्रश्न |
बैंक द्वारा प्रदान किया गया स्पष्टीकरण |
i. |
वह कौन-सा स्थान है, जहां पर श्रमिकों को लगाया जाएगा? |
श्रमिकों को मुख्य रूप से भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ मुख्य कार्यालय भवन और चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ आदि स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार लगाया जाएगा। |
ii. |
वह समयावधि क्या है जिसके पूर्व कार्य करने के लिए श्रमिकों की मांग की जाएगी? |
बोलीदाताओं से कहा गया कि वे निविदा दस्तावेज में “ठेकेदार के कर्तव्य” उपशीर्षक के अंतर्गत खंड II के पैरा (i) और (iii) अर्थात "कार्य का दायरा" में उल्लिखित हैं, से मार्गदर्शन प्राप्त करें। |
|