समय का विस्तार बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
“अहमदाबाद स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय भवन में 12 ज़ोन के डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए” भारतीय रिज़र्व बैंक दो भाग ई-निविदा आमंत्रित करता है। इच्छुक और पात्र कंपनियां / फर्म भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट https://rbi.org.in/Scripts/BS_ViewTenders.aspx और https://www.mstcecommerce.com से निविदा डाउनलोड कर सकते हैं। निविदा की अनुमानित लागत ₹4,00,000 लाख है। निविदा की समय-सीमा निम्नानुसार है:-
1 |
वेबसाइट से निविदा फॉर्म डाउनलोड करने की तारीख और समय |
दिसम्बर 06, 2022 को शाम 06:00 बजे से |
2 |
निविदा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि |
दिसम्बर 28, 2022 को अपरान्ह 3:00 बजे तक |
3 |
बयाना राशि को जमा करने की अंतिम तिथि |
दिसम्बर 28, 2022 को अपरान्ह 3:00 बजे तक |
4 |
बोली-पूर्व बैठक की तारीख |
दिसम्बर 15, 2022 को पूर्वाह्न 11:00 बजे |
5 |
निविदा भाग - I के खुलने की तारीख और समय |
दिसम्बर 28, 2022 को अपरान्ह 4:00 बजे |
6 |
बयाना राशि |
₹8,000/- |
सभी इच्छुक कंपनियों / एजेंसियों / फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एमएसटीसी लि. में उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा। कृपया यह भी ध्यान दें कि आगे किसी भी परिशिष्ट/शुद्धिपत्र को केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
क्षेत्रीय निदेशक
गुजरात, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली |