शुद्धिपत्र - दिनांक अक्तूबर 19, 2022
शुद्धिपत्र - दिनांक अक्तूबर 07, 2022 ई-निविदा सं. आरबीआई/कोच्ची/संपदा/218/22-23/ईटी/333
स्टाफ क्वार्टर आरबीआई, कोच्चि में एनर्जी मीटर बॉक्स पैनल प्रतिस्थापन सहित 2 ब्लॉक (ई एंड एफ) में 6 फ्लैटों की मरम्मत के संबंध में विद्युत कार्य के लिए निविदा के लिए बैंक के पैनल में शामिल ठेकेदारों से ई-निविदा मोड द्वारा निविदा आमंत्रित करता है। निविदा एमएसटीसी लिमिटेड के ई-टेंडरिंग पोर्टल http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से की जाएगी। निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक और पैनल में शामिल पात्र ठेकेदार को उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा।
ई-टेंडर की अनुसूची इस प्रकार है:
a. ई-निविदा सं. |
आरबीआई/कोच्ची/संपदा/218/22-23/ईटी/333 |
b. कार्य का नाम |
स्टाफ क्वार्टर आरबीआई, कोच्चि में एनर्जी मीटर बॉक्स पैनल प्रतिस्थापन सहित 2 ब्लॉक (ई एंड एफ) में 6 फ्लैटों की मरम्मत के संबंध में विद्युत कार्य |
c. निविदा का प्रकार |
ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम ऑनलाइन (भाग I - तकनीकी- वाणिज्यिक बोली और भाग II वित्तीय बोली एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से) (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) |
d. निविदा आमंत्रण सूचना की तारीख तथा पार्टियों को उसे डाउनलोड करने / देखने के लिए उपलब्ध समय |
26 सितंबर 2022 को पूर्वाह्न 13.00 बजे से |
e. प्री-बिड मीटिंग की तारीख और स्थान (ऑफ़लाइन) |
03 अकतूबर 2022 को पूर्वाह्न 14.00 बजे परिसर अनुभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, कोच्ची में |
f. परिशिष्ट, शुद्धि-पत्र आदि के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर प्री-बिड मीटिंग के परिणाम को अपलोड करना। |
07 अकतूबर 2022 14.00 बजे को या उससे पहले |
g. कार्य की अनुमानित लागत |
₹7.80 लाख (जीएसटी शामिल है।) |
h. बयाना जमा (ईएमडी) |
₹15,600/- (केवल) (केवल सफल बोलीदाता को ईएमडी जमा करनी होगी)
उद्यम पंजीकरण संख्या (उद्योग आधार मेमोरेंडम नंबर) वाले एमएसई, चाहे वे किसी भी वर्ग के हों, को ईएमडी के भुगतान/जमा करने से छूट दी गई है। |
i. https://mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर तकनीकी - वाणिज्यिक बोली और वित्तीय बोली की बिडिंग प्रारंभ करने की तारीख |
07 अकतूबर 2022 को अपराह्न 14.00 बजे से |
j. तकनीकी - वाणिज्यिक बोली और वित्तीय बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद करने की तिथि |
18 अकतूबर 2022 को अपराह्न 14.00 बजे तक |
k. भाग-I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख और समय |
18 अकतूबर 2022 को अपराह्न 15.00 बजे |
l. भाग-II (अर्थात् वित्तीय बोली) खोलने की तारीख और समय |
वित्तीय बोली खोलने के संबंध में अलग से सूचित किया जाएगा |
m. लेनदेन शुल्क |
मेसर्स एमएसटीसी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार लेन-देन शुल्क की राशि। |
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को चाहिए कि वे बैंक को अपेक्षित पात्रता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करें। ऐसा न करने पर, उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार करने का अधिकार बैंक को सुरक्षित है।
निविदा के संबंध में भविष्य में जारी किए गए किसी भी संशोधन / शुद्धि-पत्र, केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर, जैसा कि ऊपर दिया गया है, अधिसूचित किया जाएगा।
(विजय कुमार नायक)
महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी)
भारतीय रिज़र्व बैंक, कोच्ची
26 सितंबर 2022 |