जमा करने की अंतिम तिथी में बदलाव
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू “भारतीय रिज़र्व बैंक स्टाफ क्वाटर्स, त्रिकुटा नगर, जम्मू में आईपी आधारित 16 सीसीटीवी कैमरों का डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग” के कार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। ई-निविदा की प्रक्रिया MSTC Ltd. के ई-निविदा पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से पूरी की जाएगी। सभी योग्य और इच्छुक कंपनियों / एजेंसियों / फर्मों को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि॰ में पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा की समय-सारणी निम्नानुसार है:
कार्य की अनुमानित लागत |
₹10,00,000/- (रुपये दस लाख मात्र) |
ई-निविदा जारी करने की तिथि |
15 सितम्बर 2022 |
पूर्व बोली बैठक भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू के सम्पदा विभाग में आयोजित की जाएगी |
29 सितम्बर 2022, सुबह 11:00 बजे से |
ई-निविदा आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि/समय |
11 अक्टूबर 2022, दोपहर 2:00 बजे तक |
ऑनलाइन आवेदनों के भाग-I को खोलने की तिथि और समय। योग्य कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों के भाग-II को निविदा के भाग-I की जांच के बाद, बाद की तारीख में खोला जाएगा। |
11 अक्टूबर 2022, दोपहर 3:00 बजे से |
क्षेत्रीय निदेशक
दिनांक: 15.09.2022 |