शुद्धिपत्र - दिनांक 18 अगस्त 2022 बोली पूर्व बैठक का कार्यवृत्त शुद्धिपत्र - दिनांक 05 अगस्त 2022 निविदा सं.: RBI/DEHRADUN/HRMD/32/22-23/ET-233
भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून (बाद में बैंक के रूप में संदर्भित) प्रतिष्ठित कार किराए पर देने वाली एजेंसियों / कंपनियों से "कार किराए पर देने वाली/टैक्सी ऑपरेटर एजेंसियों/कंपनियों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून को आवश्यकता आधार पर वाहन प्रदान करने के लिए पैनल तैयार करने के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित करता है।" अनुबंध की अवधि 01 सितंबर, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक होगी। संतोषजनक कार्यनिष्पादन के अधीन इसे दो (02) साल के लिए 31 मार्च, 2025 (एक बार में एक वर्ष) तक नवीनीकृत किया जा सकता है।
उपर्युक्त पैनल के लिए, निविदाकर्ता ई-निविदा के संबंध में निर्देशों के अनुसार सभी प्रकार से पूर्ण सभी सहायक दस्तावेजों के साथ अपना प्रस्ताव 19 अगस्त, 2022 को अपराह्न 1:00 बजे तक या उससे पहले प्रस्तुत करें। निविदाकर्ता ₹30,000.00/- (केवल तीस हजार रुपये) की प्रतिदेय (रिफंडेबल) बयाना जमाराशि (ईएमडी) के साथ सभी प्रकार से पूर्ण ई-निविदा प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। उद्यम पंजीकरण संख्या (उद्योग आधार ज्ञापन संख्या) वाले सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई) को आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर ईएमडी जमा करने से छूट दी जाएगी। तकनीकी बोलियां एमएसटीसी पोर्टल पर 19 अगस्त 2022 को अपराह्न 3 बजे खोली जाएंगी। ऊपर बताई गई किसी भी तिथि को अवकाश घोषित होने की स्थिति में, अगला कार्य दिवस यहां उल्लिखित संबंधित उद्देश्य के लिए सक्रिय हो जाएगा।
ई-निविदा दस्तावेज बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in से 'निविदा' खंड से और https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi से किसी भी समय ई-निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि से पहले डाउनलोड किया जा सकता है। बैंक, किसी भी कारण से, अपनी पहल पर या संभावित निविदाकर्ता द्वारा अनुरोध किए गए स्पष्टीकरण के जवाब में, संशोधन/शुद्धिपत्र द्वारा ई-निविदा दस्तावेज़ को संशोधित कर सकता है। ई-निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in)/एमएसटीसी पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) पर ही अपलोड किया जाएगा और यह निविदा का हिस्सा होगा तथा संभावित निविदाकर्ताओं पर बाध्यकारी होगा। निविदाकर्ता इस मामले में किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए नियमित रूप से बैंक की वेबसाइट/एमएसटीसी पोर्टल को देखते रहें। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
क्र. सं. |
कार्य |
दिनांक |
1. |
निविदा नोटिस का प्रकाशन |
26.07.2022 |
2. |
पूर्ण निविदाएं स्वीकार करने की अंतिम तारीख |
19.08.2022 को अपराह्न 1 बजे तक या इससे पहले |
3. |
तकनीकी बोलियां खोलना |
19.08.2022 को अपराह्न 3 बजे |
4. |
वित्तीय बोलियां खोलना |
उन निविदाकर्ताओं को अलग से सूचित किया जाएगा जो तकनीकी बोली मूल्यांकन में अर्हता प्राप्त करते हैं। |
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून
|