Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



भारतीय रिज़र्व बैंक, सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई में निधि के प्रेषण, दौरे और अन्य विविध प्रयोजनों के लिए साथ में जाने वाले अधिकारियों के लिए वाहनों की आपूर्ति

निविदा निरस्त करना

अंतिम तिथि में विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक, सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई उपर्युक्त काम के लिए सभी पात्र विक्रेताओं से टू-बिड्स सिस्टम (तकनीकी और वित्तीय बोली) के तहत ई-निविदा आमंत्रित करता है। आरबीआई की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर "निविदा" खंड के तहत 01 सितंबर, 2020 से अपराह्न 3.00 बजे से 28 सितंबर, 2020 तक संध्या 6.00 बजे तक निविदा दस्तावेज डाउनलोड किया जा सकता है। 28 सितंबर, 2020 से पहले या शाम 06.00 बजे तक सभी सहायक दस्तावेजों के साथ, निविदाकारों को ई-टेंडर के निर्देशों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करना चाहिए। निविदाकर्ता अपने निविदा प्रस्ताव बयाना जमा राशि 42,000/- (केवल बयालीस हजार रुपए) के साथ जमा करेंगे, जैसा कि निविदा दस्तावेज में निर्धारित है। 29 सितंबर, 2020 को सुबह 11.00 बजे को भारतीय रिज़र्व बैंक, सेक्टर -10, प्लॉट नंबर 3, एच.एच.निर्मलादेवी मार्ग, सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई -400614 में तकनीकी बोलियां (भाग I) खोली जाएंगी। उपरोक्त उल्लिखित किसी तारीख को अवकाश घोषित होने की स्थिति में, अगले कार्यदिवस को यहां उल्लिखित उद्देश्य के लिए कार्यरत माना जाएगा। केवल उन्हीं बोलीदाताओं के वित्तीय बोली (भाग II), जो निविदा में विनिर्दिष्ट उनके भाग I दस्तावेजों आदि के मूल्यांकन पर योग्य पाए जाते हैं,उन्हें सूचित करने के बाद, बाद की तारीख में खोला जाएगा।

प्रस्तावित कार्य का विवरण निम्नानुसार है:

कार्य की अनुमानित राशि 21,00,000/- (केवल इक्कीस लाख रुपए)
बयाना जमा राशि 42,000/- (केवल बयालीस हजार रुपए)
निविदा जमा करने की अंतिम तारीख/समय 28 सितंबर 2020 शाम 6:00 बजे तक
निविदा के भाग I को खोलने की तारीख और समय 29 सितंबर 2020 सुबह 11:00 बजे

(श्रीमती के. निखिला)
मुख्य महाप्रबंधक
भारतीय रिज़र्व बैंक, सी बी डी बेलापुर, नवी मुंबई


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष