यह एक खुली निविदा सूचना है। तथापि, केवल वे बोलीकर्ता / वेंडर/ एजेंसियां निविदा में भाग लेने के पात्र है जो निविदा में दी गई निर्धारित पूर्व-अर्हता मानदंडों के अनुसार कार्य करने के लिए योग्य है। बोली लगाने वालों से अनुरोध हैं कि निविदा के लिए अपनी पात्रता के समर्थन में दस्तावेज एमएसटीसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
क. |
कार्य का नाम |
बैंक के कार्यालय भवन, आरबीआई, चंडीगढ़ -160017 के डीआईटी सर्वर रूम तथा सीसीटीवी सर्वर रूम में एफ़एम-200 अग्नि शमन प्रणाली की आपूर्ति, इन्स्टालेशन, परीक्षण तथा कमीशनिंग |
ख. |
निविदा का प्रकार |
https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से ई-प्रापण प्रणाली (भाग I – तकनीकी वाणिज्यिक बोली तथा भाग II -वित्तीय बोली) |
ग. |
डाउनलोड करने के लिए पक्षकारों के लिए एनआईटी की दिनांक |
मार्च 02 , 2020 (सोमवार) |
घ. |
बोलीपूर्व बैठक की दिनांक तथा स्थान (ऑफलाइन) |
सम्पदा विभाग, सम्मेलन कक्ष, तीसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ 160017 में दिनांक मार्च 12, 2020 (गुरुवार) को 11:00 बजे |
ड़. |
कार्य की अनुमानित लागत |
रु. 9.70 लाख (रुपए नौ लाख सत्तर हजार) |
च. |
अग्रिम धन जमा (ईएमडी) |
भारतीय रिज़र्व बैंक, सेक्टर 17, चंडीगढ़ -160017 के पक्ष में एनईएफटी के माध्यम से ₹ 19,400/- (उन्नीस हजार चार सौ मात्र) एनईएफटी का विवरण लाभार्थी का नाम: भारतीय रिज़र्व बैंक लाभार्थी की खाता संख्या: 186003001 आईएफएससी -- RBIS0CGPA01 (पांचवां और दसवां अक्षर शून्य है) |
छ. |
https://mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर तकनीकी -वाणिज्यिक बोली तथा वित्तीय बोली की बोली प्रारंभ करने की दिनांक |
दिनांक मार्च 04, 2020 (बुधवार) 14:00 बजे नए निविदाकारों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए MSTC वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा, उन्हें RBI के टेंडर देखने की अनुमति देने के लिए estatecharo@rbi.org.in पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक ईमेल भी भेजना होगा) |
ज. |
तकनीकी वाणिज्यिक बोली तथा वित्तीय बोली की प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की दिनांक |
दिनांक मार्च 26, 2020 (गुरुवार) को 14:00 बजे |
झ. |
भाग I के खोलने की दिनांक तथा समय (तकनीकी वाणिज्य बोली) |
दिनांक मार्च 26, 2020 (गुरुवार) को 15:00 बजे (भाग- I और पूर्व-योग्यता दस्तावेजों की विधिवत जांच के बाद निविदा का भाग - II खोला जाएगा। केवल संबंधित निविदाकर्ता जो उक्त जाँच के बाद पात्र पाए गए हैं, भाग- II को MSTC पर खोला जाएगा,) |
ञ. |
भाग II के खोलने की दिनांक तथा समय (वित्तीय बोली) |
निविदा के भाग - I के साथ अपलोड किए गए दस्तावेजों की उचित जांच के बाद पात्र निविदाओं का भाग - II खोला जाएगा |
ट. |
लेन-देन(transaction) शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में अथवा मैसर्स एमएसटीसी लि. द्वारा सुझाए अनुसार एमएसटीसी लिमिटेड गेटवे/ एनईएफटी / आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाना है। आरबीआई द्वारा अंतरण फीस नहीं लगाई जायेगी। |