Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (916.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ में लेखन सामग्री की आपूर्ति हेतु

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, विपिन खण्ड गोमतीनगर, लखनऊ, में लेखन सामग्री एवं मुद्रित लेखन सामग्री की माह अप्रैल 01, 2026 से मार्च 31, 2027 तक आपूर्ति हेतु ई-टेन्डर आमंत्रित करता है। टेन्डरिंग एमएसटीसी लिमिटेड के ई-टेंडरिग पोर्टल (www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से किया जाएगा। रुचि रखने वाले सभी उत्पादक/प्रधिकृत एजेन्ट/वितरकों के लिए अनिवार्य है कि वे निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उल्लिखित वेब साइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड में स्वयं को पंजीकृत कर लें। एमएसटीसी पोर्टल (www.mstcecommerce.com/eprocn/) पर ई-निविदा भरने की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2026 को 15:00 बजे तक है। किसी अन्य जानकारी के लिए हमारे कार्यालय में दिनांक 27 फरवरी, 2026 को समय प्रातः11:00 बजे प्री-बिड मीटिंग रखी गयी है।

2. निविदा के संबंध में कोई संशोधन/ भूल सुधार, यदि होगा तो भविष्य में केवल भारतीय रिजर्व बैंक की वेब साइट और एमएसटीसी की वेब साइट पर अधिसूचित किया जाएगा तथा इसे समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

निविदा की अनुसूची

1. ई-निविदा संख्या / घटना संख्या। RBI/Lucknow Regional Office/HRMD/4/25-26/ET/1050[Supply of Stationery Items RBI]
& RBI/Lucknow Regional Office/HRMD/5/25-26/ET/1055[Supply of Stationery Items RBI]
2. निविदा का तरीका ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम
भाग I की ऑनलाइन प्रस्तुति - तकनीकी बोली और भाग II - मूल्य बोली (www.mstcecommerce.com/eprocn/)
के माध्यम से इच्छुक बोलीदाताओं को इस ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करना आवश्यक है।

कोई भौतिक तकनीकी/मूल्य बोली स्वीकार्य नहीं होगी
3. अनुमानित लागत 10.00 लाख
4. प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से ई-निविदा के प्रकाशन की तिथि फरवरी 25, 2026 02:00 बजे दोपहर
5. विक्रेता द्वारा डाउनलोड करने के लिए एनआईटी उपलब्धता की तारीख फरवरी 25, 2026 02:00 बजे दोपहर
6. www.mstcecommerce.com/eprocn/ और https://rbi.org.in पर ऑनलाइन तकनीकी और मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू करने की तिथि फरवरी 25, 2026 02:00 बजे दोपहर
7. प्री-बिड मीटिंग की तिथि, समय और स्थान फरवरी 27, 2026 11:00 बजे,

भारतीय रिज़र्व बैंक, द्वितीय तल, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, 8-9 विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ
8. तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तिथि मार्च 17, 2026 03:00 बजे सांय
9. तकनीकी बोली बोली खोलने की तिथि और समय मार्च 17, 2026 04:00 बजे सांय
10. बयाना जमा राशि (ईएमडी) 20,000/- (रुपये बीस हजार मात्र) का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के पक्ष में 16 मार्च 2026 को दोपहर 02:00 बजे या उससे पहले करना होगा।

एनईएफटी का विवरण
खाता संख्या - 186003001
आईएफएससी - RBIS0LKPA01 (पाँचवाँ एवं दसवाँ लेटर शून्य है।)

(ट्रैंज़ैक्शन का विवरण अग्रलिखित ई-मेल आई डी पर भेजें pushkerkumar@rbi.org.in mohitchauhan@rbi.org.in)
11. लेनदेन शुल्क एमएसटीसी को एनईएफटी के भुगतान किया जाना है जैसा कि एमएसटीसी पोर्टल पर बताया गया है।
12. मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय योग्य पार्टियों को अलग से सूचित किया जाएगा
13. प्रतिभूति जमाराशि सफल निविदाकर्ता को अनुबंध के साथ निम्नलिखित खाते में 50,000.00 (रुपये पचास हजार मात्र) की निष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी)/ प्रतिभूति जमाराशि जमा करनी होगी:

खाता संख्या - 186003001
आईएफएससी - RBIS0LKPA01 (पाँचवाँ एवं दसवाँ लेटर शून्य है।)

(ट्रैंज़ैक्शन का विवरण अग्रलिखित ई-मेल आई डी पर भेजें pushkerkumar@rbi.org.in and mohitchauhan@rbi.org.in)

इच्छुक निविदाकारों को भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ को रु.20,000.00 की बयाना राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से अथवा लखनऊ पर देय भारतीय रिज़र्व बैंक के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा।

आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दौरान अपेक्षित योग्यता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। ईएमडी के बिना निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।

बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष