|
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
आरबीआई/अहमदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय/निर्गम/1/25-26/ईटी/883
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), अहमदाबाद (इसके बाद 'बैंक' के रूप में संदर्भित) 01 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च 2028 अर्थात दो वित्तीय वर्षों की अवधि के लिए आरबीआई, अहमदाबाद से भारत के विभिन्न स्थानों पर बैंक नोटों के परिवहन के लिए दरवाजों और लॉकिंग व्यवस्था के साथ पूरी तरह से ढके कंटेनर ट्रकों/वाहनों की पर्याप्त संख्या की आपूर्ति के लिए और पुलिस एस्कॉर्ट और प्रतिनिधियों के लिए टैक्सी की आपूर्ति के लिए ई-टेंडरिंग विधि के माध्यम से निविदा आमंत्रित करता है।
इच्छुक और पात्र कंपनियां/फर्म भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट https://rbi.org.in/Scripts/BS_ViewTenders.aspx और एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com से निविदा फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। निविदा की समयसीमा निम्नानुसार है:
| एमएसटीसी/आरबीआई की वेबसाइट पर ई-टेंडर देखने, डाउनलोड करने की तिथि |
30 जनवरी, 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे |
| प्री-बिड मीटिंग |
20 फरवरी, 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे |
| बोली शुरू होने की तिथि |
24 फरवरी, 2026 पूर्वाह्न 10:00 बजे |
| ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
5 मार्च, 2026 अपराह्न 05:00 बजे तक |
| बोली बंद होने की तिथि |
6 मार्च, 2026 पूर्वाह्न 10:00 बजे |
| भाग-I (तकनीकी बोली) के खुलने की तिथि और समय |
6 मार्च, 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे |
यदि उपरोक्त में उल्लिखित किसी भी तिथि को अवकाश घोषित किया जाता है, तो संबंधित उद्देश्य के लिए अगला कार्यदिवस प्रभावी होगा।
सभी इच्छुक कंपनियों/एजेंसियों/फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा। कृपया यह भी ध्यान दें कि आगे परिशिष्ट/शुद्धिपत्र केवल भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
गुजरात, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली |