Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1239.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के रामबाग सर्किल स्थित मुख्य कार्यालय भवन और गांधीनगर, जयपुर स्थित अधिकारी एवं स्टाफ आवासीय कॉलोनियों में 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए एकीकृत सुविधा प्रबंधन सेवाएं (IFMS) उपलब्ध कराने का कार्य

बोली से पूर्व बैठक के कार्यवृत्त

भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के रामबाग सर्किल स्थित मुख्य कार्यालय भवन और गांधीनगर, जयपुर स्थित अधिकारी एवं स्टाफ आवासीय कॉलोनियों में 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए एकीकृत सुविधा प्रबंधन सेवाएं (IFMS) उपलब्ध कराने के कार्य हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा एमएसटीसी लिमिटेड (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सभी इच्छुक कंपनियां/ ठेकेदार उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी के साथ स्वयं को पंजीकृत करें ताकि वे निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकें। ई-निविदा की अनुसूची निम्नानुसार है:

क. ई-निविदा का नाम भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के रामबाग सर्किल स्थित मुख्य कार्यालय भवन और गांधीनगर, जयपुर स्थित अधिकारी एवं स्टाफ आवासीय कॉलोनियों में 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए एकीकृत सुविधा प्रबंधन सेवाएं (IFMS) उपलब्ध कराने का कार्य
ख. ई-निविदा की संख्‍या RBI/Jaipur Regional office/Estate/15/25-26/ET/770
ग. कार्य की अनुमानित लागत 3,08,00,000/- (तीन करोड़ आठ लाख रुपए मात्र)
घ. निविदा की प्रक्रिया ई-निविदा प्रणाली
(ऑनलाइन भाग-1 टेक्‍नो-वाणिज्‍य बोली और भाग-2 मूल्य बोली https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ के जरिए)
ड. निविदाकर्ताओं को डाउनलोड करने हेतु एनआईटी की उपलब्‍धता की तारीख 01 जनवरी 2026, अपराह्न 02 बजे से
च. बोली से पूर्व बैठक की तिथि और समय (ऑफ़लाइन) 29 जनवरी 2026, पूर्वान्ह 11 बजे
छ. पात्र फ़र्म खुली निविदा (उक्त निविदा के भाग-I में धारा-I के पैरा 1.1.1 में उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली फर्में निविदा में भाग लेने हेतु पात्र हैं)
ज. बयाना जमा - राशि 6,16,000/-(छह लाख सोलह हजार रुपए मात्र) की राशि एनईएफटी (नीचे दिए गए विवरण के अनुसार) के माध्यम से भाग I/तकनीकी-वाणिज्यिक बोली के साथ जमा करनी होगी।

खाता संख्या – 8692299

IFSC कोड – RBIS0JPPA01

नोट - IFSC कोड में पाँचवाँ और दसवाँ अंक शून्य है।

सभी बोलीदाताओं द्वारा बयाना राशि जमा करना अनिवार्य है।
झ. https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा कीमत बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर शुरु होने की तारीख 01 जनवरी 2026, अपराह्न 02 बजे से
ञ,. ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा मूल्य बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर खत्म होने की तारीख 10 फरवरी 2026, अप्राह्न 02:00 बजे
ट. भाग I खोलने की तारीख (अर्थात टेक्नो-वाणिज्यिक बोली)

भाग II खोलने की तारीख (अर्थात मूल्य बोली)
10 फरवरी 2026, अप्राह्न 03:00 बजे

मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय सभी पात्र बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
ठ. लेन-देन प्रभार मेसर्स एमएसटीसी लि. के पक्ष में अथवा मेसर्स एमएसटीसी लि. द्वारा सूचित गेटवे / एनईएफ्टी/ आरटीजीएस के माध्यम से

टिप्पण – 1. यह नोटिस केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और यह चयनित अधिप्राप्ति इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अवांछित प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जा सकता है। तथापि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक में सूचीबद्धता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. कृपया नोट करें कि पोर्टल से टेंडर दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए कोई टेंडर-शुल्क नहीं है।

3. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को आवश्यक पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में उनकी विफलता की स्थिति में, बैंक के पास उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

4. बैंक न्यूनतम बोली वाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

5. भविष्य में निविदा से संबन्धित जारी किए गए किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, को केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वैबसाईट (https://www.rbi.org.in) और एमएसटीसी वैबसाईट पर अधिसूचित किया जाएगा जैसा कि ऊपर दिया गया है और इसे अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष