शुद्धिपत्र – दिनांक 12 जनवरी 2026
शुद्धिपत्र – दिनांक 12 दिसंबर 2025
भा.रि.बैं.ओम्बड्समैन कार्यालय, कानपुर – जनवरी 2026 में एकीकृत ओम्बड्समैन योजना के अंतर्गत आरबीआई द्वारा विनियमित संस्थाओं के खिलाफ शिकायतों के निवारण के संबंध में समाचार पत्रों में विज्ञापन का प्रकाशन के लिए ई-निविदा आमंत्रित करता है।
उक्त विज्ञापन अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और वित्तीय दैनिक में उत्तर प्रदेश राज्य के सभी संस्करणों में प्रकाशित किया जाना है।
निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://mstcecommerce.com/eprocn) के माध्यम से संलग्न नियमों और शर्तों के अनुसार की जाएगी। यह एक सीमित निविदा है और कोटेशन केवल बैंक के पैनल में शामिल विज्ञापन एजेंसियों से आमंत्रित किए जाते हैं, जिन्हें निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा। ई-निविदा की अनुसूची इस प्रकार है:
| ई-निविदा सं. |
RBI/Kanpur Regional Office/Others/5/25-26/ET/444 |
| अनुमानित लागत |
₹19,00,000/-
(जिसमें जीएसटी और सभी लागू शुल्क शामिल हैं) |
| निविदा का माध्यम |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली
(https://mstcecommerce.com/eprocn) |
| ई-निविदा का प्रकार |
सीमित |
| क. पक्षकारों के लिए एन आई टी डाउनलोड करने की तिथि। |
11 दिसम्बर 2025 |
| ख. ई-निविदा शुल्क |
कोई नहीं |
| ग. ई-निविदा प्रस्तुत करने की शुरुवात तिथि। |
11 दिसम्बर 2025 सायं - 06:00 बजे |
| घ. बोली-पूर्व बैठक की तिथि और समय |
17 दिसम्बर 2025 प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक |
| ङ. ई-निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि। |
12 जनवरी 2026 अपराह्न – 11:00 बजे अपराह्न तक |
| च. ई-निविदा मूल्य बोली खुलने की तिथि एवं समय |
12 जनवरी 2026 |
| छ. ई-निविदा की वैधता |
मूल्य बोली के खुलने की तिथि से 90 दिनों तक |
| ज. लेन-देन शुल्क (ई-टेंडर में भाग लेने के लिए वेंडरों कोएमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से एमएसटीसी को अलग से प्रस्तुत करना है) |
नियमानुसार एमएसटीसी लिमिटेड को एमएसटीसी पेमेन्ट गेटवे/एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना है। |
2. बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास यह भी अधिकार सुरक्षित है कि वह बगैर कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार कर सकता है।
3. वेंडर द्वारा किसी भी शर्त के साथ कोई भी निविदा/उद्धरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस तरह के निविदा/उद्धरण को बैंक द्वारा खारिज कर दिया जाएगा।
4. यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है, तो उसे उपरोक्तानुसार केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
रिज़र्व बैंक ओम्बड्समैन
भारतीय रिजर्व बैंक
कानपुर |