परिशिष्ट सह बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना (बैंक) "भारतीय रिजर्व बैंक, पटना के दीघा स्थित कॉलोनी के भवन (G+3) में फ्लैट नं. - 193 से 224 और स्कूटर पार्किंग को तोड़ने, निपटान और उक्त कॉलोनी से प्राप्त बिल्डिंग मलबे के उपयोगी सामिग्रयों को ले जाने/ उसके प्रति एक मूल्य देने के कार्य हेतु" पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदा आमंत्रित करता है। बैंक को जमा की जाने वाली अनुमानित राशि ₹1,01,063.14 है।
2. यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में उद्धरण देने के लिए खुला निमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अवांछित प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है। तथापि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक में भर्ती होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
3. यह एक सीमित ई-निविदा है। केवल वे फर्म जो संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना में ट्रेड-1 (सिविल कार्य {कंक्रीट कार्य, बढ़ईगीरी, सेनेटरी एवं पलंबिंग, निर्माण कार्य (स्टील एवं एलमुनियम, कार्यालय और आवासीय भवनों का नवीनीकरण, उन्नयन, संशोधन, परिवर्तन, मरम्मत आदि) में सूचीबद्ध हैं। निविदा दस्तावेज़ डाउनलोड के लिए वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।
4. ई-निविदा दो भागों में ऑनलाइन जमा की जाएगी। ई-निविदा के भाग-1 में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें शामिल होंगी, जिन पर निविदाकारों को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग-II में ऑनलाइन जमा की जाने वाली बैंक की मात्राओं की अनुसूची और निविदाकर्ता की मूल्य बोली शामिल होगी।
5. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली और काम प्रदान किए जाने के लिए विचार किए जाने की इच्छुक फर्मों को 18.08.2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने चाहिए।
6. ई-निविदा का भाग-I 18.08.2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे एमएसटीसी वेबसाइट पर खोला जाएगा। निविदा की समय-सीमा इस प्रकार है:
| क्र.सं. |
गतिविधि |
संभावित तारीख |
| 1 |
ई-निविदा का नाम |
भारतीय रिजर्व बैंक, पटना के दीघा स्थित कॉलोनी के भवन (G+3) में फ्लैट नं. - 193 से 224 और स्कूटर पार्किंग को तोड़ने, निपटान और उक्त कॉलोनी से प्राप्त बिल्डिंग मलबे के उपयोगी सामिग्रयों को ले जाने/ उसके प्रति एक मूल्य देने के कार्य |
| 2 |
निविदा का प्रकार |
सीमित ई-निविदा |
| 3 |
वेब विज्ञापन की तारीख |
25.07.2025 |
| 4 |
ई-निविदा सं. |
RBI/Patna Regional office/Estate/11/25-26/ET/336[Controlled Demolition at DSQ] |
| 5 |
निविदा का तारीख |
ई-प्रॉक्युर्मेंट सिस्टम
(www.Mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा भाग II - कीमत बोली) |
| 6 |
सभी पक्षकारों के लिए डाउनलोड किए जाने के लिए उपलब्ध निविदा आमंत्रण सूचना (पूर्ण निविदा के साथ) की तारीख |
25.07.2025 को अपराह्न 05:00 बजे |
| 7 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, पटना के मुख्य कार्यालय भवन में बोली-पूर्व बैठक की तारीख (ऑफलाईन) |
01.08.2025 को मध्याह्न 12:00 बजे |
| 8 |
बैंक गारंटी (PBG) |
सफल फर्म उद्धृत क्रेडिट राशि के 1.5 (डेढ़ गुना) की बैंक गारंटी प्रस्तुत करेगी |
| 9 |
बोली आरंभ करने की तारीख - www.Mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा कीमत बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा आरंभ होने की तारीख |
25.07.2025 को अपराह्न 05:00 बजे |
| 10 |
बोली बंद किए जाने की तारीख - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा कीमत बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तारीख |
18.08.2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
| 11 |
भाग I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोले जाने की तारीख और समय:
भाग II - (कीमत बोली): भाग II - (कीमत बोली) विक्रेताओं को पूर्व सूचना के बाद आगे की तारीख में खोला जाएगा। |
18.08.2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे तक |
| 12 |
लेन देन फीस |
लेन देन फीस का भुगतान MSTC Limited के पक्ष मे MSTC पेमेंट गेटवे /NEFT /RTGS के माध्यम से |
बैंक अधिकतम राशि वाले निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
टिप्पणी: भविष्य में जारी किए गए किसी भी संशोधन/शुद्धि-पत्र,यदि कोई हो, को केवल RBI / MSTC वेबसाईट पर अधिसूचित किया जाएगा और अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना |