ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (166.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
‘भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ के मुख्य कार्यालय भवन के भूतल पर स्थित अधिकारी लाउंज एवं स्टाफ कैंटीन के नवीनीकरण में वातानुकूलन प्रणाली की डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग एवं सम्बद्ध कार्य’ के कार्य हेतु संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा, पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदा आमंत्रित की गई थी। उक्त कार्य हेतु ई-निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक थी।
2. इस संबंध में, नीचे उल्लिखित कार्यक्रम के अनुसार बोली प्रस्तुत करने की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है:
| क्र. सं. |
विवरण |
संशोधित तिथि एवं समय |
| 1. |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने की अंतिम तिथि और समय |
11 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
| 2. |
बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि |
10 जुलाई 2025 |
| 3. |
भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तिथि और समय
भाग-II (मूल्य बोली) खोलने की तिथि और समय |
11 जुलाई 2025 को अप्राह्न 12:00 बजे
भाग I में अपलोड किए गए दस्तावेज़ो की समीक्षा के बाद भाग II केवल उन्हीं बोलीदाताओं का खोला जाएगा, जिनके भाग I के साथ अपलोड किए गए दस्तावेज़ों की जांच के पश्चात स्वीकार्य पाया जाएगा जिसकी सूचना पात्र बोलीदाताओं को ईमेल/पत्र के माध्यम से अलग से दी जाएगी। |
3. निविदा दस्तावेज़ में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। इस ई-निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/ शुद्धिपत्र/ स्पष्टीकरण बैंक की वेबसाइट एवं एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
4. बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ |
|