ई-निविदा सं. RBI/Kanpur Regional Office/Others/2/25-26/ET/156(Supply of drugs and medicines)
उपरोक्त निविदा के लिए प्री-बिड बैठक 04 जून, 2025 को आयोजित की गई। बोली-पूर्व बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतिनिधि एवं दो सूचीबद्ध केमिस्टों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों का विवरण निम्नलिखित है:
भारतीय रिज़र्व बैंक से:
| क्र.सं. |
नाम |
पदनाम |
| 1. |
श्रीमती चित्रा हारोड़े |
सहायक महाप्रबंधक, स्थापना अनुभाग |
| 2. |
श्री आईपीएस गहलोत |
प्रबंधक, स्थापना अनुभाग |
| 3. |
श्री राघवेंद्र सिंह |
सहायक प्रबंधक, चिकित्सा अनुभाग |
| 4. |
श्री अभिषेक कुमार चौबे |
सहायक प्रबंधक, चिकित्सा अनुभाग |
| 5. |
श्री प्रदीप कुमार |
सहायक, चिकित्सा अनुभाग |
केमिस्टों के प्रतिनिधि:
| क्र.सं. |
प्रतिनिधि का नाम |
इच्छुक बोली लगाने वाले का नाम (मेसर्स) |
| 1. |
श्री आलोक पाल |
साई एजेंसी |
| 2. |
श्री आशीष अग्रवाल |
राजीव एजेन्सीस |
2. बैंक द्वारा ई-निविदा के संबंध में एक संक्षेपिक परिचय के बाद, पैनल में शामिल केमिस्टों द्वारा विभिन्न प्रश्न उठाए गए, जिन्हें बैंक द्वारा स्पष्ट किया गया। इसका सारांश नीचे दिया गया है:
| क्र.सं. |
प्रश्न |
स्पष्टीकरण / प्रतिक्रिया |
| 1. |
निविदा में भाग लेने के लिए न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर कितना होना चाहिए? |
निविदा में भाग लेने के लिए आवश्यक न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23, 2023-24) के लिए रुपये 2,00,00,000/- (रुपये दो करोड़) होना चाहिए। |
| 2. |
कार्यनिष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) की राशि। |
कार्यनिष्पादन बैंक गारंटी राशि ₹20,00,000/- होगी। यदि बैंक कई आपूर्तिकर्ताओं के साथ अनुबंध करता है, तो पीबीजी को वार्षिक अनुबंध के लिए चयनित बोलीकर्ताओं के बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा। |
| 3. |
कौन से दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे? |
विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र, विधिवत हस्ताक्षरित एवं मुहर लगा आरएफपी दस्तावेज, आरएफपी में उल्लिखित दस्तावेज तथा ईएमडी भुगतान की पुष्टि। |
3. इसके अतिरिक्त, निविदाकर्ताओं को सलाह दी गई कि वे एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से अपनी बोली निश्चित समय के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में, वे निविदा समाप्ति अवधि के भीतर उक्त समस्या के समाधान हेतु एमएसटीसी संबन्धित कार्मिकों से संपर्क कर सकें।
4. उपरोक्त कार्यवृत को निविदा का हिस्सा माना जाएगा। इसके अतिरिक्त निविदा की सभी नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
कानपुर |