बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त 1. कृपया "श्रेडिड करेंसी नोट ब्रिकेट/श्रेड का निस्तारण, नई दिल्ली" के लिए ई-निविदा का संदर्भ लें। (ई-निविदा संख्या: RBI/Delhi Regional Office/Issue/2/24-25/ET/926 [Disposal of shredded notes]।
2. संभावित बोलीदाता बैंक की वेबसाइट और MSTC पोर्टल पर अपलोड किए गए उपरोक्त विषए से संबन्धित टेंडर दस्तावेज में निम्नलिखित परिवर्तनों पर ध्यान दें।
| क्रम संख्या |
वर्तमान* |
संशोधित* |
| 1. अनुबंध की अवधि |
12 महीने (01 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026) जिसे बैंक द्वारा दो साल की अवधि के लिए और बढ़ाया जा सकता है, एक बार में एक साल के लिए, शर्तों और नियमों में किसी भी परिवर्तन के साथ/बिना, संविदात्मक शर्तों और नियमों के संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन और सेवा प्रदाता के प्रदर्शन के आधार पर बैंक द्वारा वार्षिक समीक्षा के अधीन। |
6 महीने (अप्रैल 01, 2025 से सितंबर 30, 2025) जिसे बैंक द्वारा पारस्परिक रूप से सहमत अवधि के लिए 6 महीने तक बढ़ाया जा सकता है, नियम और शर्तों में किसी भी बदलाव के साथ/बिना, संविदात्मक नियमों और शर्तों के संतोषजनक प्रदर्शन और सेवा प्रदाता/प्रदाताओं के प्रदर्शन के आधार पर बैंक द्वारा समीक्षा के अधीन। |
| 2. कार्य की अनुमानित लागत |
कार्य की अनुमानित लागत (प्रति वर्ष):
₹81.02 लाख |
कार्य की अनुमानित लागत (अवधि के लिए: अप्रैल 01, 2025 से सितंबर 30, 2025 तक):
₹32.77 लाख |
| 3. बयाना धन जमा (EMD) का मूल्य: |
₹1,62,040/- |
₹65,540/- |
| 4. सुरक्षा जमा का मूल्य: |
₹4,05,100/- |
₹1,63,850/- |
| * जहां कहीं भी निविदा दस्तावेज में अनुबंध की अवधि, कार्य की अनुमानित लागत, बयाना धन जमा और सुरक्षा जमा का उल्लेख किया गया है, उन्हें उपरोक्त संशोधित शर्तों के अनुसार पढ़ा जाएगा। |
3. उपर्युक्त शुद्धिपत्र सभी इच्छुक बोलीदाताओं की सूचना के लिए जारी किया गया है।
4. निविदा दस्तावेज के अन्य नियम, शर्तें और विनिर्देश समान रहेंगे।
5. इसके अलावा, भविष्य में ऐसे किसी भी संचार के लिए आरबीआई की वेबसाइट या एमएसटीसी वेबसाइट देखें।
मुख्य महाप्रबंधक (O-i-C)
भा. रि. बैंक, नई दिल्ली |