भारतीय रिज़र्व बैंक वित्तीय साक्षरता पुस्तिकाओं के मुद्रण हेतु ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड (https://mstcecommerce.com/eprocn/) के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक सभी कंपनियों / एजेंसियों / फर्मों को उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पास स्वयं को पंजीकृत कराना होगा। ई-निविदा की अनुसूची निम्नानुसार है:
1 |
ई-निविदा सं./ ईवेंट सं. |
आरबीआई/चेन्नै क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/48/24-25/ईटी/888 [एफएल पुस्तिकाओं का मुद्रण] |
2 |
कार्य का विवरण |
वित्तीय साक्षरता संबंधी पुस्तिकाओं का मुद्रण |
3 |
कार्य का कुल अनुमानित मूल्य (जीएसटी सहित) |
₹33,00,000/- (तैंतीस लाख रुपये मात्र) (जीएसटी और सभी लागू प्रभारों सहित) |
4 |
निविदा का माध्यम |
ई-निविदा (तकनीकी बोली (भाग-I) और मूल्यगत बोली (भाग-II) केवल https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत करना भौतिक रूप में प्राप्त होने वाली किसी भी तकनीकी/ मूल्यगत बोली को भारतीय रिज़र्व बैंक स्वीकार नहीं करेगा। |
5 |
प्रोक्यूर्मंट पोटल के माध्यम से ई-निविदा के प्रकाशन की तारीख |
12 फरवरी 2025 |
6 |
डाउनलोड किए जाने हेतु बोली लगाने वालों को निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) उपलब्ध होने की तारीख |
12 फरवरी 2025 को शाम 05:00 बजे |
7 |
https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर ऑनलाइन तकनीकी और मूल्यगत बोली प्रस्तुत किए जाने के लिए ई-निविदा की शुरुआत की तारीख |
12 फरवरी 2025 को शाम 05:00 बजे |
8 |
बोली-पूर्व बैठक की तारीख, समय और स्थान |
14 फरवरी 2025 को दोपहर 03:00 बजे स्थान: भारतीय रिज़र्व बैंक, एफआईडीडी, तीसरी मंजि़ल, फोर्ट ग्लासिस, 16, राजाजी सालै, पी.बी.सं.40, चेन्नै-600001 |
9 |
तकनीकी बोली और मूल्यगत बोली प्रस्तुत किए जाने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा की समाप्ति की तारीख व समय |
26 फरवरी 2025 को दोपहर 02:00 बजे |
10 |
भाग-I (तकनीकी बोली) खोले जाने की तारीख व समय |
26 फरवरी 2025 को दोपहर 03:00 बजे |
11 |
भाग-II (मूल्यगत बोली) खोले जाने की तारीख व समय |
भाग-II (मूल्यगत बोली) खोले जाने की तारीख व समय सभी पात्र बोली लगाने वालों को अलग से सूचित किया जाएगा। |
12 |
बयाना जमाराशि |
दिनांक 26 फरवरी 2025 को दोपहर 01:00 बजे तक ₹66,000/- (छियासठ हजार रुपये मात्र) की राशि एनईएफटी के माध्यम से अंतरित की जानी चाहिए। एनईएफटी का ब्योरा नीचे दिया गया है: लाभार्थी का नाम: RBI CHENNAI आईएफएससी: RBIS0CNPA01(5वां और 10वां अक्षर ‘शून्य’ है) खाता संख्या: 186003001 टिप्पणी: FIDD printing
ईएमडी जमा किए जाने संबंधी प्रमाण एमएसटीसी पोर्टल में अपलोड किया जाना है। बोली लगाने वालों को यह भी सूचित किया जाता है कि वे लेनदेन संख्या (स्कैन की गई प्रति) के साथ ईएमडी जमा किए जाने संबंधी प्रमाण ईमेल आईडी: fiddchennai@rbi.org.in पर भेजें।
बोली लगाने वाले ईएमडी के बदले में बारह माह की अवधि की ईएमडी के बराबर राशि की बैंक गारंटी भी विनिर्दिष्ट फॉर्मेट में प्रस्तुत कर सकते हैं।
ईएमडी प्रस्तुत न करने पर संबंधित बोलियां निष्प्रभावी हो जाएंगी और ऐसी बोलियों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। |
13 |
लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी पोर्टल में बताए अनुसार लेनदेन शुल्क का भुगतान एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी भुगतान गेटवे द्वारा किया जाए, जो कि एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में हो। |
आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को अपनी अपेक्षित पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। ऐसा न करने की स्थिति में बैंक उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बिना ईएमडी वाली निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
यदि भविष्य में निविदा के संबंध में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाए तो उसे केवल आरबीआई वेबसाइट (https://rbi.org.in) और एमएसटीसी वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर अधिसूचित किया जाएगा और समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।