|
निविदा निरस्त करना
निविदा जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार
ई-निविदा संख्या - आरबीआई/हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय/एस्टेट/4/24-25/ईटी/85
अनुसूची के अनुसार, उपरोक्त निविदा के लिए बोली-पूर्व बैठक 16 जुलाई, 2024 को सुबह 11.00 बजे बैठक कक्ष, पहली मंजिल, मुख्य कार्यालय भवन, आरबीआई, हैदराबाद में आयोजित की गई थी।
2. बोली-पूर्व बैठक में दो कंपनियों अर्थात मेसर्स मैगटेक सिक्योरिटी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स वेहांत टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी शंकाओं का समाधान किया गया और कंपनियों को प्रमुख नियम एवं शर्तों के बारे में विस्तार से बताया गया।
3. अनुभाग VIII के क्रम संख्या 18 - तकनीकी विशिष्टताओं – “सभी छवि वृद्धि नियंत्रण टचस्क्रीन आधारित होने चाहिए, जिन्हें सिस्टम ऑपरेटर द्वारा सक्रिय किया जाना चाहिए और सभी छवियों का विवरण स्पष्ट रूप से देखने में सक्षम होना चाहिए” को "सभी छवि वृद्धि नियंत्रण सिस्टम ऑपरेटर द्वारा टचस्क्रीन सक्रिय या माउस-आधारित होने चाहिए ताकि सभी छवियों का विवरण स्पष्ट रूप से दिखाई दे" इस प्रकार पढ़ा जा सकता हैI
कृपया ध्यान दें:
(i) यह दस्तावेज़ (बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त) टेंडर का एक हिस्सा होगा।
(ii) बोली दस्तावेज के बाकी नियम और शर्तें और विनिर्देश समान रहेंगे।
(iii) उपरोक्त संशोधन/स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किए जाते हैं।
(iv) फर्म द्वारा बोली प्रस्तुत करना बोली दस्तावेज और ऊपर दिए गए संशोधनों/स्पष्टीकरणों के अनुरूप माना जाएगा।
अनुबंध 1
प्रतिभागियों की सूची
| क्र. सं. |
नाम और पदनाम |
संगठन/ फ़र्म |
| 1) |
श्री निर्मल चंद्र पट्टनायक, उप महाप्रबंधक |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
| 2) |
श्री सुनील कुमार बर्नवाल, सहायक महाप्रबंधक-तकनीकी |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
| 3) |
श्रीमती समृद्धी ए. चौधरी, सहायक महाप्रबंधक |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
| 4) |
श्रीमती शितल परशुरामकर, सहायक प्रबंधक |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
| 5) |
श्री के पि चैतन्य राम, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
| 6) |
श्री काकानि अजय कुमार, सहायक |
भारतीय रिज़र्व बैंक |
| 7) |
श्री जे नवीन |
मेसर्स मैगटेक सिक्योरिटी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड |
| 8) |
श्री मोहम्मद गफ्फार |
वेहांत टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड |
|