|
निविदा रद्द करना
शुद्धिपत्र
उक्त कार्य पर निविदा दस्तावेज के भाग-I की निविदा की अनुसूची के अनुसार, 11 दिसम्बर 2023 को सुबह 11:00 बजे बैठक कक्ष, चौथी मंजिल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिजर्व बैंक, अहमदाबाद में बोली-पूर्व बैठक का आयोजन किया गया।
2. बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों की सूची:
| 1 |
श्री देवेंद्र डी बोंडे |
उप महाप्रबंधक |
| 2 |
श्री एम एम पाठक |
प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) |
| 3 |
श्रीमती वृति पटेल |
सहायक प्रबंधक |
| 4 |
श्री कृणाल पटेल |
सहायक |
बैठक में भाग लेने वाली फर्मों/संभावित निविदाकर्ताओं के प्रतिनिधियों की सूची:
| सं. |
फ़र्म का नाम |
सदस्यों के नाम |
| 1 |
मेसर्स कोम्प्रेस इंडिया प्रा. लि. |
श्री दिगीश शाह |
3. बैठक की अध्यक्षता उप महाप्रबंधक (संपदा विभाग) ने की और संपदा विभाग के टीम के सदस्यों के परिचय के साथ बैठक आरंभ हुई। प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) ने कार्य के प्रासंगिक तकनीकी पहलुओं के बारे में और निविदा दस्तावेज़ो के बारे में विस्तार से बताया और भाग लेने वाली फर्म से निविदा के नियमों और शर्तों के बारे में किसी भी संदेह/प्रश्न, यदि कोई हो, के बारे में पूछा। फर्म के प्रतिनिधि द्वारा कोई और प्रश्न नहीं उठाया गया। निविदा के अन्य सभी निबंधन व शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
बैठक सभी प्रतिभागियों के धन्यवाद के साथ समाप्त हुई।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक, अहमदाबाद
|