उक्त संविदा से संबंधित निविदा सं. आरबीआई/चेन्नै कार्यालय/एचआरएमडी/1/23-24/ईटी/188 पर एक बोली-पूर्व बैठक 24 नवंबर 2023 को पूर्वाह्न 11:30 बजे सम्मेलन कक्ष, दूसरी मंजिल, आरबीआई चेन्नै में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता श्री पी विनय राजीव, सहायक महाप्रबंधक द्वारा की गई।
2. बैठक के सहभागियों की सूची नीचे दी गई है:
बैंक के अधिकारी:
| क्र.सं. |
नाम |
पदनाम |
| 1. |
श्री पी विनय राजीव |
सहायक महाप्रबंधक |
| 2. |
श्रीमती कार्तिगा बी |
प्रबंधक |
| 3. |
श्री श्रीजीत एम एस |
सहायक प्रबंधक |
| 4. |
श्री शिवनाथन एम. |
सहायक |
विक्रेता/ आपूर्तिकार:
| क्र.सं. |
प्रतिनिधि का नाम |
फर्म |
| 1. |
श्री के. कौशिक |
मे. द सुपर ट्रेड्स |
| 2. |
श्री पी सरवणन |
मे. ए-जेड ऑफिस सप्लाईज |
| 3. |
श्री एम वी नागेश्वरन |
मे. नेशनल एंटरप्राइसेज |
3. औपचारिक स्वागत के बाद, प्रबंधक, आरबीआई ने निविदा प्रक्रिया को समझाया और संगत समय सीमा को रेखांकित किया। इसके बाद, विक्रेताओं से स्पष्टीकरण, यदि कोई हो, तो पूछने हेतु अनुरोध किया गया। विक्रेताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) में संगत पैराओं का संदर्भ देते हुए स्पष्ट किया गया। पूछे गए प्रश्न और उनके लिए दिए गए स्पष्टकीरण नीचे दिए गए हैं:
| क्र.सं. |
उठाए गए प्रश्न |
दिया गया स्पष्टीकरण |
| i) |
जहां तक एकसमान औसतन डिस्काउंट देने का संबंध है क्या उसे आधार मूल्य पर देना है या एमआरपी पर? |
एनआईटी के पृष्ठ सं.1 के पैरा 3 के अनुसार एकसमान औसत डिस्काउंट एमआरपी (सभी करों सहित) पर दिया जाना है। |
| ii) |
क्या वेबसाइट पर अपलोड की जाने वाली तकनीकी बोलियों पर फर्म की मुहर के साथ हस्ताक्षर किए जाने अपेक्षित हैं? |
एनआईटी दस्तावेज के पृष्ठ 11 पर आवेदन संबंधी प्रक्रिया पर पैरा 8 के उप पैरा (ए) के अनुसार, “दस्तावेजों के सभी पृष्ठों पर फर्म की ओर से एक अधिकृत व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर किए जाने चाहिए जिसके साथ नीचे मुहर लगाई जानी चाहिए और उसे एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड किया जाना चाहिए”। |
| iii) |
एमएसटीसी पोर्टल में बोलियां अपलोड करते समय कोई तकनीकी समस्या, यदि कोई हो, प्रकट हो जाए तो उसे दूर करने के लिए क्या किया जाना है? |
एनआईटी के पृष्ठ 5 पर दिए गए विशेष नोट के अनुसार, “कोई स्पष्टीकरण अपेक्षित हो तो विक्रेता आरबीआई/ एमएसटीसी से ई-निविदा के निर्धारित समय से पहले संपर्क कर सकते हैं”। यह उल्लेख किया जाता है कि एमएसटीसी और आरबीआई स्टाफ दोनों के संपर्क सूत्र की जानकारी उक्त दस्तावेज के उसी पृष्ठ पर दी गई है। |
4. सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करने के बाद उक्त बैठक दोपहर 12.15 बजे समाप्त हुई।
टिप्पणी:
-
यह दस्तावेज (बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त) निविदा का एक हिस्सा होगा।
-
उपर्युक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं।
-
बोली दस्तावेज के नियम व शर्तें और विनिर्देश अपरिवर्तित बने रहेंगे।
क्षेत्रीय निदेशक
आरबीआई, चेन्नै
27 नवंबर 2023 |