Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्‍त - भारतीय रिज़र्व बैंक कार्यालय परिसर, भोपाल में अग्नि शमन स्टाफ़ (06 फ़ायरमैन एवं 03 फ़ायर पर्यवेक्षक) उपलब्ध कराने के लिये

निविदा को रद्द करना

उपर्युक्त अनुबंध के लिए प्री-बिड मीटिंग दिनांक 16 फरवरी, 2021 को नवीन प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित की गई थी। बैठक में उपस्थित बैंक के अधिकारियों और बिडर्स के प्रतिनिधियों की सूची अनुबंध-I पर दी गयी है:

बैठक के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई:

क्रम प्रश्न स्पष्टीकरण
1. अग्नि शमन स्टाफ की तैनाती एवं रीलीवर का प्रावधान यह स्पष्ट किया गया था कि प्रति दिन प्रत्येक शिफ्ट में 02 फायरमैन और 01 फायर पर्यवेक्षक तैनात किए जाने की आवश्यकता है। हर दिन तीन शिफ्ट होंगी। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तैनात कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। पर्याप्त मात्रा में अग्नि शमन स्टाफ की तैनाती की जाए जिससे रीलीवर का आवश्यकता अनुसार प्रबंध हो सके।
2. क्या जो बिडर मध्यप्रदेश में पंजीकृत नहीं हैं वे भी प्रक्रिया भाग ले सकते हैं? निविदा दस्तावेज के अनुसार, बोली लगाने वाले का मध्य प्रदेश में कार्यालय होना अनिवार्य है।
3. सेवा शुल्क यह स्पष्ट किया गया था कि; NIL सेवा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।
4. फायरमैन और फायर पर्यवेक्षकॉ का मेहनताना यह स्पष्ट किया गया कि, तैनात कर्मचारियों का मेहनताना (Basic + DA), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना संख्या File No. 1/20(6)/ 2020-LS-II दिनांकित 12 अक्तूबर, 2020 के अनुसार क्रमशः फ़ायरमैन हेतु पहरा और निगरानी (वाच और वार्ड) (बिना हथियार) और फ़ायर पर्यवेक्षक हेतु पहरा और निगरानी (वाच और वार्ड) (सशस्त्र) के अंतर्गत होगा।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को MSTC website पर आवश्यक गणना के लिए अपलोड किए गए सूत्र के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी।

सूत्र का विवरण है: (a+b) x 365

जहां, a = प्रति दिन प्रति कर्मचारी की दर को दर्शाता है (रुपयों में)

b = प्रति दिन प्रति कर्मचारी पर लगने वाले सेवा शुल्क को दर्शाता है (रुपयों में)

उपर्युक्त सभी बिन्दुओं को स्पष्ट किया गया और प्रतिनिधियों द्वारा नोट किया गया।

प्री-बिड के ये कार्यवृत्त बोली दस्तावेज़/समझौते का हिस्सा बनेंगे। बोली दस्तावेज़ के बाकी निबंधन और शर्तें तथा विनिर्देश यथावत रहेंगे।

उपरोक्त संशोधन/स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बिडरों की सूचना के लिए जारी किए जाते हैं।

फर्म द्वारा बोली प्रस्तुत करने को बोली दस्तावेज़ और ऊपर दिये गए संशोधनों/स्पष्टीकरणों के अनुरूप माना जाएगा।


अनुच्छेद-I

प्रतिभागियों की सूची

भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल बिडर्स
कप्तान सचिन्द्र राय, स.म.प्र. (शि. एवं सु.)

मेजर नितिन शिंदे, सहायक प्रबन्धक (सुरक्षा)

सागर पंडिता, सहायक प्रबन्धक
श्री संजय सिंह, बॉम्बे इंटेलिजेंस सेक्युर्टी (इंडिया) लि.
श्री कृष्णकांत भागोरिया, संतोष केयरवेल सर्विसेस प्रा. लि.
श्री वरुण सरकार, सेक्युर्टी इंटेलिजेंस सर्विसेस इंडिया लि.
श्री विजय कुमार चौबे, फ़ायर सेफ सर्विसेस
श्री प्रवेश लाठेर, फ्लाइंग फ़ायर सर्विसेस प्रा. लि.

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष