श्रेडिंग किये गये मुद्रा नोट ब्रिकेट्स और अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान के लिए पात्र विक्रेताओं / ठेकेदारों से ई-टेंडर आमंत्रित करने के संबंध में पूर्व-बोली बैठक 25 जनवरी 2021 को मीटिंग रूम, पहली मंजिल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद में 15:30 बजे आयोजित की गयी थी।
2. पूर्व बोली बैठक के दौरान निम्नलिखित बैंक के अधिकारी और भावी बोली दाता के प्रतिनिधि उपस्थित थे:
क्रम संख्या |
आरबीआई अधिकारियों के नाम और पदनाम |
1 |
श्री के.एस.चक्रवर्ती, उप महाप्रबंधक, निर्गम विभाग |
2 |
श्री के सुरेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक, निर्गम विभाग |
3 |
श्री कल्याण चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष, नकदी विभाग |
4 |
श्री विभव व्यास, प्रबंधक, निर्गम विभाग |
5 |
श्री विजय इंगले, सहायक प्रबंधक, निर्गम विभाग |
6 |
सुश्री रेणुका बालकृष्णन, सहायक प्रबंधक, निर्गम विभाग |
क्रम सं |
भावी बोलीदाता फर्म का नाम |
1 |
जयम पेप टेक, पांडिचेरी |
3. उक्त टेंडर के संबंध में उठाए गए प्रश्न और स्पष्टीकरण नीचे दिए गए हैं:
क्रम सं. |
प्रश्न |
बैंक के अधिकारी द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण |
1 |
यदि फर्म एमएसएमई पंजीकरण करवा चुकी है तो सुरक्षा जमा और बयाना जमा राशि (ईएमडी) पर कोई छूट / रियायत है? |
सुरक्षा जमा और बयाना जमा राशि (EMD) जमा करने के लिए किसी भी फर्म (सूक्ष्म और लघु उद्यमों सहित) को कोई छूट नहीं दी जाएगी। बयाना जमा राशि (EMD) के बिना प्राप्त किसी भी बोली को अमान्य माना जाएगा और उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। |
2 |
क्या लिमिट को बताते हुए वाणिज्यिक बैंक से दिवालियापन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है? |
कार्य के लिए पात्र होने के लिए फर्म को निविदा दस्तावेज में दिए गए प्रारूप के अनुसार अधिसूचित वाणिज्यिक बैंक से बैंकर सर्टिफिकेट (अथवा दिवालियापन का प्रमाण पत्र) प्रस्तुत करना होगा। (Rs.10 लाख) |
नोट: ये दस्तावेज़ निविदा दस्तावेज़ का हिस्सा बनेंगे। इस दस्तावेज की स्कैन की गई कॉपी, वेंडर द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित, निविदा दस्तावेज के भाग - I के साथ वेंडर द्वारा अपलोड की जाएगी। |