निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी)
(केवल ई-प्रापण के माध्यम से)
1. कनिंघम क्रिसेंट रोड़, बेंगलुरु स्थित बैंक के क्वार्टर्स के लिए “22 केडब्लूपी ग्रिड इंटरएक्टिव एसपीवी आधारित रूफ टॉप सौर ऊर्जा प्रणाली के डिजाइन, आपूर्ति, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए दो भागों में ई-निविदा आमंत्रित की जाती हैं। कार्य की अनुमानित लागत रु. 15.00 लाख है तथा इसे 8 सप्ताह के भीतर पूरा किया जाना है।
निविदा की अनुसूची (एसओटी)
1 |
ई-निविदा सं. |
RBI/Bengaluru/Bengaluru/Estate/185/19-20/ET-363 |
2 |
कार्य का नाम |
कनिंघम क्रिसेंट रोड़, बेंगलुरु स्थित बैंक के क्वार्टर्स के लिए 22 केडब्लूपी ग्रिड इंटरएक्टिव एसपीवी आधारित रूफ टॉप सौर ऊर्जा प्रणाली का डिजाइन, आपूर्ति, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग |
3 |
निविदा का प्रकार |
ई-प्रापण प्रणाली ऑनलाइन
(भाग- I - तकनीकी वाणिज्यिक बोली तथा भाग- II- वित्तीय बोली www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से) |
4 |
पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध एनआईटी (पूरी निविदा के साथ) की तिथि- पोर्टल पर निविदा सक्रियण- सभी के लिए निविदा ‘लाइव’ |
17 फरवरी 2020, अपराह्न 04.00 बजे |
5 |
बोली पूर्व बैठक (ऑफलाइन) की तिथि एवं समय |
संपदा विभाग, दूसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, नृपतुंगा रोड़, बेंगलुरु – 560001 में 02 मार्च 2020 को पूर्वाह्न 11.00 बजे |
6 |
परिशिष्ट, शुद्धिपत्र आदि के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर बोली पूर्व बैठक का निष्कर्ष अपलोड करना |
04 मार्च 2020 |
7 |
कार्य की अनुमानित लागत: |
₹ 15,00,000/- (रुपये पंद्रह लाख मात्र) |
8 |
बयाना जमा राशि (ईएमडी) |
ईएमडी के लिए अनुबंध J के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलुरु के पक्ष में देय ₹ 30,000/- (रुपये तीस हजार मात्र) की राशि डिमांड ड्राफ्ट / बैंक गारंटी के रूप में संपदा विभाग, दूसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, नृपतुंगा रोड़, बेंगलुरु – 560001 को सुपुर्द की जानी चाहिए
या
भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलुरु के पक्ष में खाता सं. 8692299 और IFSC: RBIS0BGPA01 में एनईएफटी के जरिए जमा की जानी चाहिए। कृपया एनईएफटी लेनदेन टिप्पणी में अपनी कंपनी के नाम का उल्लेख करें।
धनप्रेषण का प्रमाण ई-मेल के द्वारा estatebangalore@rbi.org.in पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए। |
9 |
ईएमडी के लिए डिमांड ड्राफ्ट/ बैंक गारंटी/ एनईएफटी जमा करने की अंतिम तिथि |
16 मार्च 2020 दोपहर 12:00 बजे तक |
10 |
प्रदर्शन बैंक गारंटी (पीबीजी) |
संविदा मूल्य का 10% जो आरंभ में एक वर्ष के लिए मान्य होगा। एक वर्ष के बाद, बैंक गारंटी की राशि में अगले 9 (नौ) वर्षों तक प्रत्येक वर्ष के आरंभिक मूल्य के दस प्रतिशत (10%) की कमी की जाएगी। |
11 |
कार्यों को पूरा करने के लिए अनुमत समय अवधि |
कार्य सौंपे जाने संबंधी पत्र जारी होने के 10वें दिन से 8 सप्ताह |
12 |
https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और वित्तीय बोली शुरू होने की तिथि |
17 फरवरी 2020, अपराह्न 05.00 बजे से |
13 |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और वित्तीय बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तिथि |
16 मार्च 2020, अपराह्न 2:00 बजे |
14 |
भाग-I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) के खुलने की तिथि एवं समय |
16 मार्च 2020, अपराह्न 3:00 बजे |
15 |
भाग-II (अर्थात वित्तीय बोली) के खुलने की तिथि एवं समय |
सभी पात्र बोलीदाताओं को वित्तीय बोली खोलने के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। |
16 |
लेनदेन शुल्क |
ई-प्रापण में भागीदारी के लिए शुल्क का भुगतान एमएसटीसी गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस या एमएसटीसी लि. द्वारा निर्देशित माध्यम से मेसर्स एमएसटीसी लि. को करना होगा। |
2. पात्रता मानदंड: इच्छुक निविदाकारों द्वारा निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है।
-
विगत 3 वित्त वर्षों के दौरान न्यूनतम वार्षिक टर्न ओवर रु. 15 लाख जो लेखापरीक्षित वित्तीय विवरणियों द्वारा समर्थित होना चाहिए।
-
ग्रिड इंटरएक्टिव एसपीवी आधारित सौर ऊर्जा प्रणाली के डिजाइन, आपूर्ति, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का कार्य निम्नानुसार पूरा किया हो
a) तीन कार्य जिनमें प्रत्येक की लागत रु. 6.00 लाख से कम न हो (अनुमानित लागत का 40%)
b) दो कार्य जिनमें प्रत्येक की लागत रु. 7.50 लाख से कम न हो (अनुमानित लागत का 50%)
c) एक कार्य जिसकी लागत रु. 12.00 लाख से कम न हो (अनुमानित लागत का 80%)
d) उपरोक्त कार्य दिसम्बर 2019 में समाप्त वर्ष से विगत 5 वर्षों के दौरान पूरा किया गया होना चाहिए।
e) पावर प्लांट के लिए बिक्री पश्चात सेवा प्रदान करने के लिए कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु या नजदीकी शहर में सर्विस सेट अप होना चाहिए।
3. अपेक्षित दस्तावेज: निविदाकारों को अपनी पात्रता के संबंध में निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जिन्हें एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है या ईएमडी के साथ 16 मार्च 2020 की दोपहर 12:00 बजे तक ‘क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, दूसरी मंजिल, नृपतुंगा रोड़, बेंगलुरु – 560001 को प्रस्तुत किया जा सकता है।
-
कार्यों का दायरा और कीमत दर्शाने वाले विस्तृत कार्य आदेश की प्रतियां।
-
अर्हक कार्यों के लिए कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र।
-
पूरा किए गए कार्यों की सूची, सभी ब्यौरे के साथ।
-
विगत 3 वर्षों के टर्न ओवर से संबंधित वित्तीय विवरणी।
ऐसे फर्म के द्वारा प्रस्तुत की गई निविदा को अस्वीकार किया जाएगा जो उपरोक्त मानदंडों को पूरा नहीं करती है।
4. बैंक ई-निविदा की कीमत बोली के मूल्यांकन करने से पहले उक्त रिपोर्टों का मूल्यांकन करेगी। यदि किसी भी निविदाकार के पास किसी भी समय ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक पात्रता नहीं है और/या उसके ग्राहकों और/या उसके बैंकरों से प्राप्त कार्यप्रदर्शन रिपोर्ट असंतोषजनक पाए जाते हैं, तो बैंक ई-निविदा के भाग-1 के खुलने के बाद भी उनके प्रस्ताव को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। ऐसा करने का कोई कारण बताने के लिए बैंक बाध्यकारी नहीं है। बैंक न्यूनतम ई-निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्यकारी नहीं है और किसी भी ई-निविदा को पूर्णत: या आंशिक रूप में स्वीकार करने का अधिकार रखता है। बैंक के पास कोई कारण दिए बिना सभी ई-निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित हैं।
क्षेत्रीय निदेशक
बेंगलुरु
बेंगलुरु
दिनांक : 17 फरवरी, 2020
|