बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (936.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर में अधिकारियों के लाउंज और भोजन कक्ष (ओएलडीआर) और स्टाफ कैंटीन के रखरखाव और खानपान सेवाओं के प्रावधान हेतु

भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर, अटल नगर, नवा रायपुर स्थित भारतीय रिज़र्व बैंक कार्यालय में खानपान सेवाएं प्रदान करने के लिए दो बोली प्रणाली (तकनीकी-वाणिज्यिक और मूल्य बोली) के तहत ई-निविदा आमंत्रित करता है।

ई-निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी के ई-निविदा पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprocn/rbi/) के माध्यम से की जाएगी। सभी योग्य और इच्छुक बोलीदाताओं (bidders) को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी में पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा की संक्षिप्त जानकारी तथा समय-सारणी निम्नानुसार है:

ई-निविदा सं. RBI/RAIPUR REGIONAL OFFICE/HRMD/9/25-26/ET/1109[Catering Services- RBI Raipur]
क) अनुमानित लागत लगभग 32,00,000/- (बत्तीस लाख रुपये मात्र) 01 मई, 2026 से 31 मार्च, 2027 की अवधि के लिए प्रति वर्ष सभी लागू करों सहित या बैंक आपूर्तिकर्ता को व्यवसाय शुरू करने के लिए कम से कम सात (7) दिन पहले लिखित सूचना प्रदान करेगा।
ख) ई-निविदा का तरीका ई-निविदा प्रणाली
(www.mstcecommerce.com/eprocn/rbi) के माध्यम से ऑन-लाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II - मूल्य बोली)
ग) आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी पोर्टल पर एनआईटी अपलोड करने की तारीख 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को 1100 बजे से
ङ) बोली-पूर्व बैठक 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे बैठक भारतीय रिज़र्व बैंक, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर में।
च) बयाना जमा राशि (ईएमडी), 64,000/- एनईएफटी के माध्यम से जमा करना है। जमा पश्चात एनईएफटी का ब्यौरा तकनीकी बोली के साथ प्रस्तुत करना होगा।
छ) ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को 1100 बजे तक
ज) वेबसाइट http://mstcecommerce.com/eprocn/rbi/ पर ऑनलाइन तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को 1100 बजे से
झ) तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को 1100 बजे तक
ञ) (i) भाग-I (अर्थात तकनीकी बोली) खोलने की तिथि और समय

(ii) भाग-II अर्थात मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय
(i) 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को 1100 बजे

(ii) भाग-II अर्थात मूल्य बोली को खोलने की तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी।
ट) लेन-देन शुल्क एमएसटीसी पोर्टल पर जैसा दिखाया गया हो और जैसा लागू हो। एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सूचित किए अनुसार एमएसटीसी भुगतान गेटवे/ एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाना है। कृपया लेनदेन शुल्क भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर को अंतरित न करें।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष