1. कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, भारतीय रिज़र्व बैंक (बैंक), पुणे उपर्युक्त कार्य के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया द्वारा ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित करता है। सभी करों सहित इस कार्य पर लगभग रु.10 लाख खर्च होने का अनुमान है।
2. सभी पूर्व-अर्हता दस्तावेज MSTC साइट पर अपलोड किए जाने चाहिए। बोली समाप्ति की तारीख के बाद बैंक द्वारा दस्तावेज, जांच के लिए डाउनलोड किए जाएंगे।
3. निविदाएं 04 अक्टूबर 2019 को 17.00 बजे से सभी बोलीकर्ताओं को ऑनलाइन देखने / डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगी। वे बोलीदाता जो पात्रता मानदंड का पालन नहीं करते हैं और EMD जमा नहीं करते हैं उनकी निविदा का भाग II खोलने के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
4. एनईएफटी द्वारा ईएमडी का भुगतान करना होगा और भुगतान का प्रमाण तकनीकी बोली के साथ जमा करना होगा।
5. बैंक की अपेक्षाएं पूरा करने में इच्छुक निविदाकार असफल होता है तो उस स्थिति में, बैंक निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से इंकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
6. इच्छुक निविदाकारों की प्री-बिड मीटिंग (ऑफ-लाइन मोड) 11 अक्टूबर 2019 को कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, भारतीय रिज़र्व बैंक, पुणे में सुबह 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। विधिवत रूप से भरे गए निविदा दस्तावेज 01 नवम्बर 2019 तक दोपहर 14.00 बजे तक MSTC साइट पर अपलोड किए जाएंगे।
7. क. 11 अक्टूबर 2019 को 13.00 बजे से वेबसाइट www.mstcecommerce.com से टेंडर फॉर्म डाउनलोड किए जा सकते हैं।
ख. ईएमडी रु.20,000/- एनईएफटी द्वारा अनुलग्नक-V में विवरण के अनुसार
ग. निविदाकर्ता निविदा में उल्लिखित सभी जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे
जांच के बाद, यदि कोई भी निविदाकार आवश्यक पात्रता पूरा करते नहीं पाया जाता है, तो उनकी निविदाएं बैंक द्वारा आगे की प्रक्रिया के लिए स्वीकार नहीं की जाएंगी।
8. निविदा का भाग I निविदारों के प्राधिकृत प्रतिनिधि जो उपस्थित होना चाहते हैं, की उपस्थिति में 01 नवम्बर, 2019 को 15.00 बजे ऑन-लाइन खोला जाएगा। पात्र निविदाकर्ता का भाग- II (मूल्य बोली) बाद की तारीख में खोला जाएगा जिसे निविदाकारों को अलग से सूचित किया जाएगा।
9. बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। कोई भी कारण बताए बिना सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार बैंक के पास सुरक्षित है।
प्रधानाचार्य, सीएबी, पुणे
तिथि : 04 जुलाई, 2019
पुणे |