भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलूरु पैनल के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के पुरुष कर्मचारियों के लिए वर्दी सिलने के लिए बेंगलूरु शहर से दर्जियों की एक अनुमोदित सूची तैयार करने की प्रक्रिया में है।
पैनल में शामिल करने के लिए नियम और शर्तें तथा आवेदन पत्र https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewTenders.aspx से डाउनलोड किया जा सकता है या मानव संसाधन प्रबंध विभाग, तीसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, नृपतुंगा रोड, बेंगलूरु-560001 से कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। विधिवत भरे हुए आवेदन प्रपत्र क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, मासप्रवि, तीसरी मंजिल, 10/3/8, नृपतुंगा रोड, बेंगलुरू - 560001 को एक सीलबंद लिफाफे में जमा कर सकते हैं जिसके ऊपर "वर्दियों की सिलाई के लिए दर्जियों के पैनल के लिए आवेदन" लिखा होना चाहिए ।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है।
बैंक बिना कोई कारण बताए प्राप्त किसी भी या सभी आवेदनों को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक,
10/3/8, नृपतुंगा रोड,
बेंगलूरु - 560 001. |