भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के कार्यालय परिसर, स्टाफ निवास एवं बैंक के लीज़ फ्लैटों के कीट नियंत्रण सेवाएं प्रदान करने के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध हेतु ई-निविदाआमंत्रित करता है। निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सभी इच्छुक कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. पर पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:-
| ई-निविदा सं. |
RBI/Lucknow Regional Office/Estate/25/25-26/ET/1059 |
| निविदा का माध्यम |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली
(https://www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से ऑनलाइन भाग I -टेक्नो-कमर्शियल बोली और भाग-II- मूल्य बोली) |
| अनुमनित लागत |
₹8.36 लाख (रुपये आठ लाख छत्तीस हज़ार मात्र) |
| बयाना जमा राशि एनईएफटी के माध्यम से (ईएमडी और लेनदेन विवरण यूटीआर नंबर, edlucknow@rbi.org.in को भेजें और www.mstcecommerce.com/eprocn पर अपलोड करें। |
₹16,720.00 (रुपये सोलह हज़ार सात सौ बीस मात्र) भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के पक्ष में ईएमडी के रूप में दिए गए विवरण पर एनईएफटी के माध्यम से जमा किया जाएगा
Account Details:-
Beneficiary Account Number: 186003001
Beneficiary IFSC:- RBIS0LKPA01 |
| पक्षकारों के लिए एनआईटी डाउनलोड करने की तिथि |
दिनांक 27 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि |
दिनांक 27 फरवरी 2026 को 1500 बजे तक |
| ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा बंद होने की तिथि |
दिनांक 9 मार्च 2026 को 1400 बजे तक |
| बोली-पूर्व बैठक |
- |
| ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
दिनांक 9 मार्च 2026 को 1400 बजे तक |
| भाग-I (टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय |
दिनांक 9 मार्च 2026 को 1500 बजे तक |
| भाग-II (मूल्य बोली) के खुलने की तिथि |
भाग-II खोलने की तिथि और समय पात्र प्रतिभागियों को अलग से सूचित किया जाएगा। |
| लेन-देन शुल्क |
लेनदेन शुल्क राशि का भुगतान एमएसटीसी लिमिटेड को एमएसटीसी पेमेन्ट गेटवे/एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना है। |
इच्छुक निविदाकारों को भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ को ₹16,720.00 (रुपये सोलह हज़ार सात सौ बीस मात्र) की बयाना राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से करना होगा।
आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दौरान अपेक्षित योग्यता (टेंडर दस्तावेज़ के भाग-I में उल्लिखित) के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। ईएमडी के बिना निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ |