बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (169.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - तिरुवनंतपुरम में स्थित बैंक की विभिन्न संपत्तियों के लिए बागवानी और उद्यान सेवाओं के लिए निविदा – (ए) मुख्य कार्यालय परिसर, बेकरी जंक्शन, (बी) रिज़र्व बैंक अधिकारी क्वार्टर, कवडियार और (सी) तम्मालम, (डी) प्लामूडू और (ई) नंत्तनकोड में रिज़र्व बैंक स्टाफ क्वार्टर

उल्लिखित कार्य के लिए बोली-पूर्व बैठक, निविदा आमंत्रण नोटिस (NIT) में निर्दिष्ट अनुसार 13 फरवरी, 2026 को अपराह्न 03:00 बजे मुख्य कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल में सम्पदा विभाग के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई थी।

(a) बैठक में शामिल हुए बैंक अधिकारियों की सूची

1 श्री शिबू के.एस. प्रबंधक
2 श्री प्रसाद संजय चोरगे सहायक प्रबंधक
3 श्री सुजीत एम. यू. सहायक

(b) बैठक में शामिल हुए ठेकेदारों के प्रतिनिधियों की सूची

क्रम संख्या प्रतिनिधि का नाम फर्म का नाम
1 शिबू आरएस क्लीन एंड क्लीन हाइजीन सेवाएँ
2 जयन तंपी पट्टम गार्डन और लैंडस्केप
3 रवि शंकर अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड

2. श्री शिबू के एस, प्रबंधक ने प्रतिभागियों का बैठक में स्वागत किया और उपर्युक्त निविदा के संबंध में संभावित बोली दाताओं से, यदि कोई प्रश्न हो तो, आमंत्रित किया। प्रतिभागियों की ओर से कोई विशेष प्रश्न नहीं आया और प्रबंधक ने निविदा दस्तावेज़ में निर्दिष्ट निविदा शर्तों को दोहराया।

3. ठेकेदारों को सूचित किया गया कि वे बोली की प्रारंभ तिथि से पहले एमएसटीसी पोर्टल में खुद को पंजीकृत कर लें। इसके अलावा, उन्हें सलाह दी गई थी कि निविदा में उल्लिखित दस्तावेज़ बोली की अंतिम तिथि से पहले एमएसटीसी पोर्टल में अपलोड किए जाएं ताकि किसी अंतिम समय की त्रुटि/जल्दबाज़ी से बचा जा सके। विक्रेता को यह भी सूचित किया गया कि बिडिंग, एमएसटीसी पोर्टल में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अपलोड की गई एक्सेल शीट को डाउनलोड करके ही दर्ज की जाए।

4. बैठक अपराह्न 03:30 बजे समाप्त हुई।

क्षेत्रीय निदेशक
केरल और लक्षद्वीप


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष