जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार - दिनांक फरवरी 24, 2026
E-Tender No- RBI/CAB PUNE/Estate/24/25-26/ET/941
कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, भारतीय रिज़र्व बैंक, पुणे ने “कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, भारतीय रिज़र्व बैंक, पुणे में आरबीआई सीएबी पुणे के लिए इंटेलिजेंट एनालॉग एड्रेसेबल फायर अलार्म सिस्टम के डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (डीएसआईटीसी)" के लिए दो-भाग का मुहरबंद कोटेशन जारी किया था। निविदा 02 फरवरी 2026 को आरबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी और बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक था।
अब बोली जमा करने की समय सीमा को 24 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (भाग-I) 24 फरवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे खोली जाएगी। मूल्य बोली (भाग-II) बाद की तारीख में खोली जाएगी, जिसे तकनीकी-वाणिज्यिक दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
निविदा के अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
मुख्य महाप्रबंधक एवं प्रधानाचार्य
कृषि बैंकिंग महाविद्यालय
भारतीय रिज़र्व बैंक
पुणे |