Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1244.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
मुख्य कार्यालय भवन, सिविल लाइंस ऑफिसर्स क्वार्टर्स (सीएलओक्यू) और किदवई नगर स्टाफ क्वार्टर्स (केएनएसक्यू), आरबीआई कानपुर में एयर कंडीशनरों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी)

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

भारतीय रिजर्व बैंक “मुख्य कार्यालय भवन, सिविल लाइंस ऑफिसर्स क्वार्टर्स (सीएलओक्यू) और किदवई नगर स्टाफ क्वार्टर्स (केएनएसक्यू), आरबीआई कानपुर में एयर कंडीशनरों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी)” करने हेतु ई-निविदा दो भागों (भाग I और भाग II) में आमंत्रित करता है। निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सभी योग्य एवं बैंक के सूचीबद्ध एजेंसियों/ फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. के पास पंजीकरण करना होगा। उपरोक्त ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:

क. ई-निविदा सं. RBI/Kanpur Regional Office/Estate/21/25-26/ET/1016
ख. निविदा का माध्यम ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली के माध्यम से
(https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) ऑनलाइन (भाग I - टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और भाग II - मूल्य बोली)
ग. अनुमनित लागत 20.00 लाख (बीस लाख रुपये मात्र)
घ. निविदा का प्रकार सीमित (केवल आरबीआई, कानपुर के पैनल में संबद्ध फर्मों के लिए, संबंधित ट्रेड में 10 लाख से 20 लाख श्रेणी के विद्युत कार्य हेतु)
ङ. पक्षकारों के लिए एन आई टी डाउनलोड करने की तिथि। 17 फ़रवरी 2026 से
च. बोली-पूर्व बैठक ऑफलाइन – 18 फ़रवरी 2026 पूर्वाहन 11:00 बजे।

स्थल: भारतीय रिज़र्व बैंक, द्वितीय मंजिल, संपदा विभाग, माल रोड, कानपुर
छ. भारतीय रिज़र्व बैंक कानपुर में ऑनलाइन टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत एमएसटीसी लि. के ई-निविदा (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) पोर्टल के माध्यम से करने के लिए ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि। 18 फ़रवरी 2026 अपराहन 03:00 बजे से
ज. टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि। 27 फ़रवरी 2026 पूर्वाहन 11:00 बजे तक
झ. भाग-I (अर्थात् टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय:-

भाग-II (अर्थात् मूल्य बोली) के खुलने की तिथि और समय:-
27 फ़रवरी 2026 पूर्वाहन 11:10 बजे से

27 फ़रवरी 2026 पूर्वाहन 11:20 बजे से
ञ. लेन-देन शुल्क (वापसी योग्य नहीं) (ई-टेंडर में भाग लेने के लिए वेंडरों कोएमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से एमएसटीसी को अलग से प्रस्तुत करना है) जैसा कि MSTC लिमिटेड द्वारा चार्ज किया जाता है। (एमएसटीसी लिमिटेड को एमएसटीसी पेमेन्ट गेटवे/एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना है।

आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दैरान अपेक्षित योग्यता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित की जा रही है तथा यह निविदा में बोली लगाने के लिए खुला निमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित क्रयकर्ता संस्था के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अवांछित प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है। हालाँकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार आरबीआई में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बॅक
कानपुर



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष