बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (275.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - मुंबई और नवी मुंबई में बैंक की डिस्पेंसरियों को दवाओं और गैर-चिकित्सा वस्तुओं की आपूर्ति के लिए

निविदा रद्द करना

शुद्धिपत्र

(इवेंट संख्या - RBI/Mumbai Regional Office/HRMD/6/25-26/ET/845)

उक्त ई-निविदा की पूर्व-बोली बैठक दिनांक 10 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित की गई। बैठक बैंक परिसर में ऑफलाइन आयोजित की गई, जिसमें नौ संभावित निविदादाताओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों की सूची परिशिष्ट में दी गई है।

2. बैठक के प्रारंभ में सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया तथा निविदा प्रक्रिया एवं बैंक की आवश्यकताओं के विभिन्न पहलुओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि वे निविदा ऑनलाइन प्रस्तुत करने से पूर्व निविदा दस्तावेज को भली-भांति पढ़ लें तथा उसमें उल्लिखित दिशानिर्देशों, नियमों एवं शर्तों का पालन करें। निविदादाताओं से यह भी अनुरोध किया गया कि वे तकनीकी एवं वित्तीय बोलियां जमा करने के लिए अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा न करें, ताकि अंतिम समय की किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। तत्पश्चात संभावित निविदादाताओं से प्रश्न आमंत्रित किए गए।

3. संभावित निविदादाताओं द्वारा उठाए गए प्रमुख प्रश्न एवं उनके स्पष्टीकरण निम्नानुसार सारणीबद्ध हैं:

प्रश्न 1: दवाओं की खरीद के लिए अंतिम रूप से कितने विक्रेताओं का चयन किया जाएगा प्रति विक्रेता अधिकतम खरीद सीमा क्या होगी? क्या छूट दर दवा-वार उद्धृत की जानी है अथवा एक समान दर देनी है?

उत्तर: कृपया निविदा दस्तावेज के कार्य का दायरा एवं नियम एवं शर्तें देखें।

प्रश्न 2: निविदा दस्तावेज के अनुसार कम से कम तीन विक्रेताओं के माध्यम से खरीद की जाएगी। यदि किसी एक विक्रेता ने सभी दवाओं पर सर्वोच्च छूट दर उद्धृत की है, तो आवंटन कैसे किया जाएगा? क्या H2/H3 विक्रेताओं को H1 की छूट दर से मिलान करना होगा?

उत्तर: बैंक को यह अधिकार सुरक्षित है कि वह अपनी आंतरिक समीक्षा, सेवा क्षमता एवं परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर विभिन्न विक्रेताओं के बीच मात्रा एवं औषधालयों का आवंटन, विभाजन अथवा पुनः आवंटन करे। बैंक अपने विवेक से H2/H3 अथवा अन्य पात्र विक्रेताओं से विशिष्ट दवाओं की आपूर्ति हेतु H1 की छूट दर से मिलान करने को कह सकता है। आवंटन सभी विक्रेताओं में समान रूप से होना आवश्यक नहीं है।

संदर्भ: कार्य का दायरा एवं नियम एवं शर्तें, रसायनज्ञों की नियुक्ति, सर्वोत्तम मूल्य की लागूता।

प्रश्न 3: क्या अनुबंध अवधि के दौरान दवाओं की सूची में संशोधन की संभावना है?

उत्तर: दवाओं की संशोधित संकेतात्मक सूची बैंक द्वारा जारी परिपत्र (कोरिजेंडम) के माध्यम से जारी की जाएगी। कृपया दिनांक 12 फरवरी 2026 के कोरिजेंडम का संदर्भ लें।

प्रश्न 4: अनुबंध के अंतर्गत कितने औषधालय शामिल हैं? अपेक्षित आपूर्ति समय-सीमा क्या है?

उत्तर: कृपया कार्य का दायरा एवं नियम एवं शर्तें तथा परिशिष्ट IX – RBI औषधालयों का विवरण देखें।

प्रश्न 5: आपूर्ति के समय न्यूनतम शेष शेल्फ लाइफ क्या अपेक्षित है? क्या निकट-समाप्ति (Near-expiry) दवाएं वापस की जाएंगी? क्या लौटाई गई दवाओं के लिए क्रेडिट नोट जारी किए जाएंगे? विक्रेताओं को निकट-समाप्ति स्टॉक के बारे में कब सूचित किया जाएगा?

उत्तर: कृपया कार्य का दायरा एवं नियम एवं शर्तें, रसायनज्ञों की नियुक्ति तथा सर्वोत्तम मूल्य की लागूता देखें।

प्रश्न 6: क्या अनुबंध अवधि के दौरान निर्दिष्ट ब्रांड की दवाओं का प्रतिस्थापन अनुमत है? यदि कोई निर्माता अनुबंध अवधि में किसी ब्रांड का उत्पादन बंद कर दे तो क्या होगा?

उत्तर: बैंक की चिकित्सा प्राधिकरण की स्पष्ट स्वीकृति के बिना निर्दिष्ट ब्रांड का प्रतिस्थापन अनुमत नहीं है। यदि कोई निर्माता किसी ब्रांड का उत्पादन बंद कर देता है या कोई औषधीय घटक अप्रचलित हो जाता है, तो विक्रेता को निर्माता के उचित दस्तावेजों सहित अग्रिम रूप से बैंक को सूचित करना होगा। विषय की जांच बैंक के चिकित्सकों द्वारा की जाएगी, जो प्रतिस्थापन, परिवर्तन अथवा विलोपन के संबंध में निर्णय लेंगे।

प्रश्न 7: बिल कितनी बार प्रस्तुत किए जा सकते हैं? भुगतान की अपेक्षित समय-सीमा क्या है? विलंबित भुगतान पर क्या ब्याज देय होगा?

उत्तर: अधिकृत रसायनज्ञ त्रैमासिक आधार पर बिल प्रस्तुत करेंगे। पूर्ण बिल प्रस्तुत किए जाने की तिथि से सामान्यतः 30 दिनों के भीतर भुगतान की व्यवस्था की जाती है। भुगतान में किसी विलंब के लिए बैंक द्वारा कोई ब्याज अथवा हर्जाना देय नहीं होगा।

संदर्भ: कार्य का दायरा एवं नियम एवं शर्तें – भुगतान।

प्रश्न 8: निविदा सूचना के अनुसार 34 लाख की ईएमडी RTGS के माध्यम से अपेक्षित है। राशि अधिक होने के कारण क्या ई-बैंक गारंटी स्वीकार की जा सकती है?

उत्तर: ईएमडी किसी अन्य रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी। ईएमडी के बिना प्राप्त बोलियां अस्वीकृत कर दी जाएंगी।

संदर्भ: सुरक्षा जमा / अर्जेस्ट मनी डिपॉजिट।

प्रश्न 10: निविदा सूचना में न्यूनतम 18 माह की शेष शेल्फ लाइफ निर्दिष्ट है। कुछ दवाओं की कुल समाप्ति अवधि 18 माह ही होती है तथा आपूर्ति श्रृंखला के कारण उपलब्धता प्रभावित होती है। क्या उत्पाद श्रेणी के अनुसार 12–18 माह की शेल्फ लाइफ स्वीकार्य होगी?

उत्तर: कृपया कार्य का दायरा एवं नियम एवं शर्तें / आपूर्ति की गई दवाओं की आयु अवधि देखें। इस शर्त में कोई शिथिलता प्रदान नहीं की जाएगी।

प्रश्न 11: यदि कोई बोलीदाता कुल मिलाकर 6–7 करोड़ से अधिक मूल्य की दवाओं के लिए L1 हो जाता है, तो 6 करोड़ की सीमा के भीतर उत्पादों का चयन कैसे किया जाएगा? वितरण उत्पाद-वार होगा या मात्रा-वार? यदि किसी उत्पाद को अनुबंध मूल्य सीमा के कारण L2 को स्थानांतरित किया जाता है, तो क्या L2 को L1 दर से मिलान करना होगा? यदि L2 मना कर देता है, तो क्या वह उत्पाद पुनः L1 को आवंटित किया जाएगा?

उत्तर: उद्धरण एवं मूल्यांकन दवा-वार किया जाएगा। अतः आवंटन भी दवा-वार किया जाएगा, जो प्रति विक्रेता 6 करोड़ की वार्षिक सीमा के अधीन होगा।

यदि L1 का कुल मूल्य 6 करोड़ से अधिक हो जाता है, तो आवंटन 6 करोड़ तक सीमित रहेगा। शेष दवाओं का वितरण अन्य पात्र निविदादाताओं को निविदा की शर्तों के अनुसार करने का अधिकार बैंक को सुरक्षित है।

जहां मूल्य सीमा के कारण आवंटन अगले पात्र बोलीदाता को किया जाता है, वहां बैंक मानक खरीद प्रक्रिया के अनुसार L1 दर से मिलान करने का अनुरोध कर सकता है। अस्वीकृति की स्थिति में बैंक उचित समझे अनुसार आगे की कार्रवाई करेगा।

4. यह भी स्पष्ट किया गया कि बोली बंद होने के पश्चात उसे पुनः नहीं खोला जाएगा। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्रस्तुत बोलियों पर विचार नहीं किया जाएगा। संशोधित तिथि के पश्चात कोई अतिरिक्त विस्तार प्रदान नहीं किया जाएगा। उपर्युक्त स्पष्टीकरण इच्छुक निविदादाताओं की जानकारी हेतु जारी किए जाते हैं।

5. बैठक का समापन प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


अनुलग्नक

प्रतिभागियों की सूचि
क्र.सं. नाम पदनाम
1 Shri Biswajit Das Manager
2 Smt. Shraddha Sontakke Manager
संभावित बोलीदाताओं और प्रतिनिधियों का नाम
क्र.सं. फर्म/कंपनी का नाम प्रतिनिधि का नाम
1 Rasiklal Mansukhlal & Company Shri Sairaj Jain
Ms. Bhanupriya Jain
2 Fair Price ltd. Shri Krunal Patel
3 Doshi Hospicare Shri Vijay S. Mane
4 Span Enterprises Shri Balakrishna Shetty
5 Keps Pharma Shri Kunal Thakkar
6 K. Enterprises Shri Kiran P. Madaye
7 Torrent Pharma Bipin B. Yadav
8 Mitrasen Medicare Shri Jitesh Jain
9 Suparibaugh MSG sangh Ltd. Shri Chandrashekhar P.

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष