Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (248.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त और शुद्धिपत्र - भारतीय रिज़र्व बैंक, अन्ना नगर क्वार्टरों में अग्निशमन गार्डों की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सेवा संविदा, चेन्नै

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

(आरबीआई/चेन्नई क्षेत्रीय कार्यालय/अन्य/2/25-26/ईटी/787)

उक्‍त कार्य के लिए बोली-पूर्व बैठक 22 जनवरी 2026 को 11:30 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नई की दूसरी मंजिल स्थित सम्मेलन कक्ष-1 में आयोजित की गई थी। शुरुआत में, कैप्टन ए. सुधाकर, डीजीएम (पी एंड एस) ने बोली-पूर्व बैठक के सभी सहभागियों का स्वागत किया और वेंडरों को निविदाओं के विभिन्न सांविधिक और गैर-सांविधिक पहलुओं पर स्वतंत्र रूप से स्पष्टीकरण लेने के लिए सूचित किया। बोली-पूर्व बैठक के दौरान निम्नलिखित आरबीआई के और फर्म/संभावित निविदाकर्ता स्‍टाफ सदस्य उपस्थित थे:

क्रम संख्या भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों का नाम और पदनाम
1 कैप्टन ए. सुधाकर, डीजीएम (पी एंड एस)
2 लेफ्टिनेंट कमांडर प्रवीण कुमार वाई गोरागुड्डी, एजीएम (पी एंड एस)
3 श्री रिजेश आर एन, एजीएम (संपदा)
4 मेजर राकेश के.पी., प्रबंधक (पी एंड एस)
5 श्री सरवणन एम, सहायक (पी एंड एसई)
6 श्री विघ्‍नेश जे, सहायक (पी एंड एसई)

क्रम संख्या फर्म/कंपनी का नाम प्रतिनिधि का नाम
1 अल्फा टैंगो मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड श्री ए अशोक कुमार
2 आईएसआई इंडिया (बी) लिमिटेड चेन्नई श्री डी मणिकंदन
3 फर्स्‍टमेन मैनेजमेंट सर्वीसस (प्रा.) लि. श्री शक्तिवेल वी
4 भवानी सिक्योरिटी एंड नाइट पेट्रोल प्राइवेट लिमिटेड श्री एस वेंकटेश
5 एसआईएस लिमिटेड श्री चन्द्र शेखर गुप्ता
6 एसआईएस लिमिटेड श्री धनोज सिंह
7 एमएसएस प्राइवेट लिमिटेड श्री एम सुब्रमणियन ए एम

उपरोक्त कंपनियों/फर्मों द्वारा स्पष्टीकरण के बारे में पूछे गए प्रश्न इस प्रकार हैं:

क्रम संख्या प्रश्न/प्रस्ताव भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण
1 क्या तमिलनाडु औद्योगिक प्रतिष्ठान (राष्ट्रीय, त्योहार और विशेष अवकाश) अधिनियम, 1958 के प्रावधान लागू हैं? गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, मई दिवस और गांधी जयंती जैसे 4 राष्ट्रीय अवकाश लागू होंगे।
2 क्या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त अग्नि सुरक्षा में डिप्लोमा, फायर गार्ड पद के लिए योग्य माने जाने के लिए पर्याप्त है? फायर गार्ड के रूप में नियुक्ति के लिए आवश्यक पूर्व-योग्यता मानदंडों में से एक है कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से अग्नि सुरक्षा में एक साल का प्रमाणित पाठ्यक्रम है।
3 क्या अण्‍णा नगर क्वार्टर्स में तैनात फायर गार्डों के लिए प्रारंभिक प्रशिक्षण और पुनश्चर्या प्रशिक्षण के संबंध में कोई निर्दिष्ट दिशा-निर्देश मौजूद हैं? ऊपर उल्लिखित आवश्यक योग्यता के अलावा, यदि फायर गार्ड अपने कर्तव्यों को संतोषजनक ढंग से पूरा करने में विफल रहते हैं, तो बैंक अग्नि सुरक्षा एजेंसी को यह निर्देश देने का अधिकार सुरक्षित रखता है:

(1) संबंधित फायर गार्ड को उनकी जिम्मेदारियों और कार्यनिष्‍पादन के अपेक्षित मानकों के बारे में शिक्षित और परामर्श दें।

(2) अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और संबंधित कर्तव्यों में अपने कौशल और दक्षताओं को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण प्रदान करें।

इस उपाय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी फायर गार्ड अपनी भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए पर्याप्त रूप से सुसज्जित हैं, जिससे परिसर की सुरक्षा कायम रहे।.
4 फायर गार्ड के लिए न्यूनतम वेतन क्या है?
जैसा कि मुख्य श्रम आयुक्त, भारत सरकार द्वारा अपने आदेश फाइल संख्या 1/6(1)/2025-एलएस-II दिनांक 25 सितंबर 2025 श्रेणी औद्योगिक श्रमिक - निगरानी और वार्ड (हथियारों के बिना - फायर गार्ड) - क्षेत्र ए के तहत निर्दिष्ट न्यूनतम मजदूरी अर्थात (बेसिक + वीडीए)।
5 अण्‍णा नगर क्वार्टर्स में फायर गार्ड की ड्यूटी शेड्यूल, जिसमें प्रेशर चेकिंग और अन्य संबंधित जिम्मेदारियां शामिल हैं, फायर सेफ्टी एजेंसी या प्रिंसिपल एम्प्लॉयर द्वारा प्रदान की जाएंगी, इस पर स्पष्टीकरण दिया जाए। अण्‍णा नगर क्वार्टर्स में तैनात फायर गार्डों के लिए ड्यूटी शेड्यूल, फायर सेफ्टी एजेंसी के समन्वय में प्रधान नियोक्ता द्वारा प्रदान किया जाएगा।

2. इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए उपरोक्त स्पष्टीकरण जारी किए जाते हैं। बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त बोली दस्तावेज/करार का हिस्सा होगा। बोली दस्तावेज के सभी निबंधन, शर्तें और विनिर्देश यथावत् रहेंगे। इसलिए, निविदाकर्ताओं द्वारा निविदा के साथ इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और जमा किए जाएंगे। बोलियां जमा करने का अर्थ, बोली दस्तावेज और उपरोक्त स्पष्टीकरणों के अनुरूप माना जाएगा।


3. शुद्धिपत्र:

मौजूदा पैरा संशोधित पैरा
(पृष्ठ संख्या 5 पर भाग I के संदर्भ में)

ई-टेंडर जमा करने की नियत तिथि और समय: 02 फरवरी 2025 को 1600 बजे तक


ई-टेंडर जमा करने की नियत तिथि और समय: 02 फरवरी 2026 को 1600 बजे तक
(पृष्ठ संख्या 49 पर खंड VIII के अंतर्गत पैरा 11 के संदर्भ में)

करार पर हस्ताक्षर: सफल बोलीदाता को कार्य प्रदान किया जाएगा। कार्य प्रदान करने पर, सफल बोलीदाता 01 अप्रैल 2026 से कार्य प्रारंभ करेंगे, और कार्य प्रदान करने की तारीख से 07 दिनों के भीतर या 28 मार्च 2025 को या उससे पहले इनमे से जो भी पहले हो निम्नलिखित शर्तों का पालन करते हुए संविदा के कार्यनिष्‍पादन के लिए अपेक्षित मूल्य के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर करार निष्पादित करेंगे।


करार पर हस्ताक्षर: सफल बोलीदाता को कार्य प्रदान किया जाएगा। कार्य प्रदान करने पर, सफल बोलीदाता 01 अप्रैल 2026 से कार्य प्रारंभ करेंगे, और कार्य प्रदान करने की तारीख से 07 दिनों के भीतर या 28 मार्च 2026 को या उससे पहले इनमे से जो भी पहले हो निम्नलिखित शर्तों का पालन करते हुए संविदा के कार्यनिष्‍पादन के लिए अपेक्षित मूल्य के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर करार निष्पादित करेंगे।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
फोर्ट ग्‍लासिस, नंबर 16
राजाजी सालै
चेन्‍नै – 600 001


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष