जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार
निविदा संख्या: RBI/DIT-CO Central Office Departments/Others/10/25-26/ET/836[Procurement of AI Infra]
कृपया 12 जनवरी, 2026 को एमएसटीसी (MSTC) पोर्टल पर प्रकाशित ई-निविदा संख्या RBI/DIT-CO Central Office Departments/Others/10/25-26/ET/836[Procurement of AI Infra] का संदर्भ लें। संभावित बोलीदाताओं की उपस्थिति में शुक्रवार, दिनांक 16 जनवरी, 2026 को दोपहर 04:00 बजे एक ऑफ़लाइन बोली पूर्व बैठक (Pre-bid Meeting) आयोजित की गई।
उक्त निविदा दस्तावेज पर संभावित बोलीदाताओं द्वारा उठाए गए प्रश्नों को संतोषजनक ढंग से संबोधित किया गया। तदनुसार, निविदा-पूर्व प्रश्नों के उत्तर, मूल्य बोली प्रारूप सहित एमएसटीसी पोर्टल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
आरएफपी के सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग