भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल की आवासीय कॉलोनियों चार इमली एवं टीला-जमालपुरा में (03) कुशल सुरक्षा पर्यवेक्षकों (निहत्थे) और चौंतीस (34) अर्ध-कुशल सुरक्षा गार्डों (निहत्थे) की सेवाएं प्रदान करने हेतु ई-निविदा आमंत्रित करता है। इस कार्य पर ₹1,69,00,000/- (कर रहित) खर्च होने का अनुमान है।
2. यह एक खुली निविदा है। केवल वे फर्में, जो एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकृत हैं, निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर उपलब्ध है।
3. निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी शर्तें शामिल होंगी, जिन पर निविदाकर्ताओं की सहमति होनी चाहिए। निविदा के भाग-II में बैंक की मात्रा की अनुसूची और निविदाकर्ता की मूल्य बोली ऑनलाइन जमा की जाएगी।
4. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली और काम देने के लिए विचार किए जाने की इच्छुक फर्मों को https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर 16 फरवरी 2026 को प्रातः 10.00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने चाहिए।
5. निविदा का भाग-I, 16 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे, MSTC की वेबसाइट पर खोला जाएगा। निविदा की समय-सीमा इस प्रकार है:
| A |
ई-निविदा सं. |
RBI/Bhopal Regional Office/Estate/21/25-26/ET/821 |
| B |
निविदा की प्रणाली |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ के माध्यम से ऑनलाइन भाग I – तकनीकी - बोली और भाग II -मूल्य बोली |
| C |
डाउनलोड करने हेतु पार्टियों को एनआईटी उपलब्ध होने की तारीख |
14 जनवरी 2026 को अपरानह 12:00 बजे से
03 फरवरी 2026 को सायं 06:00 बजे तक |
| D |
बोली-पूर्व बैठक - |
04 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे |
| E |
वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर ऑनलाइन तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
06 फरवरी 2026 को सायं 06:00 बजे से |
| F |
i) बयाना राशि
(भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल में ईएमडी राशि प्राप्त करने की अंतिम तिथि एवं समय– 16 फरवरी 2026 को प्रातः 10: 00 बजे तक)
ii) अनुमानित लागत
iii) निविदा शुल्क |
₹3,38,000/- (सभी बोलीदाताओं द्वारा प्रस्तुत किया जाना है)
₹3,38,000/- सभी इच्छुक बोलीदाताओं द्वारा जमा किया जाना चाहिए। ऐसा न करने पर वे बोली में भाग लेने के योग्य नहीं होंगे, और यह राशि 16 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे या उससे पहले जमा करनी होगी।
₹1,69,00,000/- (जीएसटी रहित)
निरंक |
| G |
तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि |
16 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे |
| H |
भाग-I (अर्थात तकनीकी बोली) खुलने की तिथि और समय
भाग-II (अर्थात मूल्य बोली): भाग-II खुलने की तिथि और समय |
16 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे
सूचना अलग से दी जाएगी। |
| I |
लेनदेन शुल्क |
जैसा कि MSTC द्वारा सूचित किया गया है कि MSTC भुगतान गेटवे/NEFT/RTGS के माध्यम से MSTC लिमिटेड के पक्ष में या M/s MSTC Ltd. द्वारा सलाह अनुसार भुगतान किया जाएगा। |
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
भोपाल |