भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), शिलांग (जिसे आगे "बैंक" कहा जाएगा) आरबीआई, शिलांग के लिए 01 फ़रवरी 2026 से 30 सितंबर 2026 की अवधि के लिए समवर्ती लेखा परीक्षक की नियुक्ति के लिए दोहरी -बोली प्रणाली (तकनीकी और वित्तीय बोली) के तहत निविदाsएं (05:00 बजे अपराहन, 12 जनवरी 2026 को या उससे पहले) आमंत्रित करता है, जिसमें बैंक द्वारा करार अवधि के अंत में मूल्यांकन की प्रणाली के तहत संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन, एक बार में एक वर्ष के लिए तथा अधिकतम दो वर्षों के लिए पुनर्नियुक्ति का प्रावधान है।
निविदा दस्तावेजों के विवरण के लिए कृपया हमारी वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "निविदा खंड" देखें। इच्छुक निविदाकर्ताओं को अपने आवेदन (तकनीकी और वित्तीय बोली) विधिवत रूप से भरकर एक सीलबंद लिफाफे (Sealed Cover) में, 'महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी), भारतीय रिज़र्व बैंक, शिलांग - 793001' के कार्यालय में रखी निविदा पेटी में निर्धारित तिथि और समय तक भौतिक रूप से (Offline Mode) जमा करने होंगे। "निविदा प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन माध्यम से निष्पादित की जाएगी। लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से 'समवर्ती लेखा परीक्षक की नियुक्ति हेतु आवेदन' लिखा होना अनिवार्य है।"
"वित्तीय बोली (भाग-II) को एक अलग और सुरक्षित रूप से सीलबंद आंतरिक लिफाफे में रखा जाना चाहिए, जिसे बाद में तकनीकी बोली (भाग-I) और अन्य सहायक दस्तावेजों वाले मुख्य सीलबंद बाहरी लिफाफे के भीतर संलग्न किया जाना चाहिए।"
निविदाकर्ता को बोली जमा करने से पहले किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए उपरोक्त वेबसाइट/की जाँच कर लेनी चाहिए। बैंक को निविदा को रद्द करने, उसमें संशोधन करने और निविदा जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का अधिकार होगा। इसके अतिरिक्त, बैंक किसी भी निविदा को पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार करने और बिना कोई कारण बताए किसी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
किसी भी अन्य जानकारी या प्रश्न के लिए कृपया हमसे संपर्क करें (कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)।
महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी)
भारतीय रिज़र्व बैंक, शिलांग
निविदा अनुसूची
नोट: यह निविदा प्रक्रिया ऑफलाइन/भौतिक माध्यम से निष्पादित की जाएगी। केवल मेघालय राज्य की श्रेणी- II/III/IV की सीए फर्में ही इस निविदा में भाग लेने के लिए पात्र हैं। बोलीदाताओं को सूचित किया जाता है कि वे अपनी पात्रता की जाँच करने के लिए पहले हमारी वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "निविदाएँ" लिंक पर जाएँ। आवेदन करने की इच्छुक पात्र निविदाकर्ताओं को अपने आवेदन (तकनीकी और वित्तीय बोली) विधिवत रूप से भरकर एक सीलबंद लिफाफे (Sealed Cover) में, 'महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी), भारतीय रिज़र्व बैंक, शिलांग - 793001' के कार्यालय में रखी निविदा पेटी में निर्धारित तिथि और समय तक भौतिक रूप से (Offline Mode) जमा करने होंगे।
| A. |
निविदा का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक, शिलांग द्वारा 01 फ़रवरी 2026, से 30 सितंबर 2026, तक समवर्ती लेखा परीक्षक की नियुक्ति हेतु निविदा |
| B. |
निविदा का मोड |
इच्छुक निविदाकर्ताओं को अपने आवेदन (तकनीकी और वित्तीय बोली) विधिवत रूप से भरकर एक सीलबंद लिफाफे (Sealed Cover) में, 'महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी), भारतीय रिज़र्व बैंक, शिलांग - 793001' के कार्यालय में रखी निविदा पेटी में निर्धारित तिथि और समय तक भौतिक रूप से (Offline Mode) जमा करने होंगे। |
| C. |
निविदा आमंत्रण सूचना की तिथि आरबीआई वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है |
23 दिसम्बर 2025, पूर्वाहन 11:00 बजे |
| D. |
बोली-पूर्व बैठक की तिथि |
29 दिसम्बर 2025, अपराहन 03:00 बजे |
| E. |
बोली-पूर्व बैठक का स्थान |
तीसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, बीएसएनएल भवन, शिलांग – 793001 |
| F. |
निविदा का अनुमानित मूल्य |
न्यूनतम ₹3.776 लाख (सभी लागतों और जीएसटी सहित) @ ₹47,200/- प्रति माह (सभी लागतों और जीएसटी सहित) |
| G. |
बयाना जमा राशि |
₹7,552/- (अनुमानित लागत का 2%) [भारतीय रिज़र्व बैंक, शिलांग के पक्ष में खाता संख्या-186003001, IFSC – RBIS0SLPA01 (5वां और 10वां अंक शून्य है) में NEFT के माध्यम से जमा किया जाना है, जिसमें NEFT लेनदेन टिप्पणी में आपका नाम/कंपनी का नाम/निविदा का नाम उल्लेखित किया गया हो] उद्यम पंजीकरण संख्या (उद्योग आधार ज्ञापन संख्या) वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को छूट दी गई है। |
| H. |
कार्यनिष्पादन बैंक गारंटी |
सफल बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली निविदा के अनुमानित मूल्य का 5% |
| I. |
आरबीआई वेबसाइट पर बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त के प्रकाशन की तिथि |
30 दिसम्बर 2025 |
| J. |
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
12 जनवरी 2026 को अपराहन 05:00 बजे अथवा उससे पहले |
| K. |
तकनीकी बोली और वित्तीय बोली भौतिक रूप से (Offline Mode) जमा करने की तिथि |
23 दिसम्बर 2025, पूर्वाहन 11:00 बजे से |
| L. |
वेबसाइट पर निविदा की उपलब्धता की अंतिम तिथि |
12 जनवरी 2026 को अपराहन 05:00 |
| M. |
निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) निविदा पेटी में जमा करने" (Submission in Tender Box).जमा करने की तिथि और समय |
12 जनवरी 2026 को अपराहन 05:00 |
| N. |
भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि और समय |
13 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 |
| O. |
भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तिथि |
भाग-II (वित्तीय बोली) केवल उन्हीं बोलीदाताओं की खोली जाएगी जिनकी भाग-I (तकनीकी बोली) आरबीआई, शिलांग द्वारा स्वीकार्य पाई जाएगी। ऐसे बोलीदाताओं को उनके द्वारा दिए गए वैध ईमेल के माध्यम से भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा। |
"यह सूचना केवल सूचनार्थ प्रकाशित की जा रही है और इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए खुला निमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित क्रयकर्ता संस्था की सूचीबद्ध फर्मों तक ही सीमित है। अवांछित प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है। हालाँकि, जो फर्म भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहती हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार आरबीआई में नामांकन के लिए आवेदन कर सकती हैं।" |