परिशिष्ट
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम निर्धारित शर्तों एवं निबंधनों के अधीन कंप्यूटर हार्डवेयर, साफ्टवेयर और पेरिफरल्स के लिए रखरखाव सेवाएं प्रदान करने में लगे विक्रेताओं से ई-टेंडरिंग माध्यम से तकनीकी (भाग-1) और वाणिज्यिक/मूल्य बोलियां (भाग-2) अलग-अलग रूप से आमंत्रित करता है। ई-टेंडरिंग में भाग लेने के लिए इच्छुक विक्रेताओं को एमएसटीसी पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) में स्वयं पंजीकृत करना होगा। यह संविदा 1 जुलाई 2019 से 30 जून 2020 तक की अवधि के लिए विधि मान्य होगा, जो कि संतोषजनक कार्यनिष्पादन, अथवा आरबीआई द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों पर अधिकतम दो अधिक साल के लिए वार्षिक आधार पर अवधि बढ़ायी जा सकती है। टेंडर (भाग – 1 एवं भाग – 2) एमएसटीसी पोर्टल के ज़रिए ही 03 अप्रैल 2019 को दोपहर 2 बजे से पहले प्रस्तुत करना होगा।
अनुभाग 1 – टेंडर की समय-सारणी (एसओटी)
a. कार्य का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम और उसके स्थानों में सर्वर्स, डेस्कटॉप कंप्यूटर्स, साफ्टवेयर, स्कैनर्स, प्रिंटर्स, लैपटॉप्स, प्रोजेक्टर्स और पेरिफरल्स के लिए सुविधा प्रबंध सेवा एवं वार्षिक रखरखाव संविदा |
b. ई-टेंडर नंबर |
आरबीआई/तिरुवनंतपुरम/डीआईटी/7/18-19/ईटी/254 |
c. टेंडर का माध्यम |
www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के ज़रिए ई-टेंडरिंग सिस्टम (भाग 1 – तकनीकी और वाणिज्यिक बोली तथा भाग 2 – मूल्य बोली) |
d. पार्टियों के लिए डाउनलोड करने हेतु एनआईटी उपलब्ध होने की तारीख |
27 फरवरी 2019 सुबह 05.00 बजे |
e. बोली-पूर्व बैठक |
06 मार्च 2019 को सुबह 11.00 बजे स्थान – सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, बेकरी जंक्शन, तिरुवनंतपुरम |
f. कार्य का अनुमानित लागत |
रु.12,00,000.00 (मात्र बारह लाख रुपए) जिसमें 18% जीएसटी शामिल है। |
g. बयाना जमा राशि
|
एनईएफटी के ज़रिए रु. 24,000/- (केवल चौबीस हज़ार रुपए) जमा किया जाना है। खाता विवरण, आईएफएससी इत्यादि अनुभाग 7 में दिए गए हैं। |
h. लेन-देन शुल्क |
रु.1,180/- (जीएसडी @ 18% सहित मात्र एक हज़ार एक सौ अस्सी रुपए।) लेन-देन शुल्क एमएसटीसी लि. के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे / चालान द्वारा एनईएफटी / आरटीजीएस के ज़रिए अथवा नेटबैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन भुगतान के रूप में अदा की जानी है। भुगतान की प्राप्ति पर सिस्टम द्वारा स्वचलित रूप से भुगतान को अधीकृत किया जाएगा। |
i. एनईएफटी के ज़रिए बयाना जमा राशि (ईएमडी) की प्रस्तुति की अंतिम तारीख |
03 अप्रैल 2019, दोपहर 2.00 बजे |
j. ऑनलाइन तकनीकी वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली को www.mstcecommerce.com/eprochome/rbind में प्रस्तुत करने के लिए ई-टेंडर प्रारंभ होने की तारीख |
08 मार्च 2019, शाम 05.00 बजे |
k. ऑनलाइन तकनीकी वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली की प्रस्तुत के लिए ऑनलाइन ई-टेंडर की समाप्ति तारीख |
3 अप्रैल 2019, दोपहर 2.00 बजे |
l. भाग 1 – तकनीकी बोली खोलने की तारीख एवं समय भाग 2 – वाणिज्यिक बोली / मूल्य बोली खोलने की तारीख एवं समय |
3 अप्रैल 2019, दोपहर 3.00 बजे
अलग से सूचित किया जाएगा। |
एस एम एन स्वामी
क्षेत्रीय निदेशक – केरल एवं लक्षद्वीप
भारतीय रिज़र्व बैंक
तिरुवनंतपुरम
फरवरी 27, 2019 |