कृपया “बैंक के मुख्य कार्यालय भवन, बेलापुर में 100 KWp रूफटॉप सौर ऊर्जा प्रणालियों और पीडीसी, खारघर में 90 KWp रूफटॉप सौर ऊर्जा प्रणालियों के लिए व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध (सीएएमसी) के लिए कोटेशन“ का संदर्भ ले।
2. इस संबंध में, कृपया ध्यान दें कि उक्त मुहरबंद कोटेशन की बोली बंद करने की तिथि 18 सितम्बर 2025, 14:00 बजे तक बढ़ा दी गई है।
3. इसलिए, आपको मुहरबंद कोटेशन के लिए जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है।