Click here to Visit the RBI’s new website

प्रकाशन

समष्टि आर्थिक संकेतकों पर पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं का सर्वेक्षण – 75वें चक्र का परिणाम

रिज़र्व बैंक द्वारा पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं का सर्वेक्षण (एसपीएफ) सितंबर 2007 से किया जाता रहा है। सर्वेक्षण के नवीनतम चक्र (75वें चक्र) की प्रतिक्रियाएं मार्च 14-31, 2022 के दौरान प्राप्त हुईं हैं, जिसमें तैंतीस पैनलकारों ने भाग लिया। सर्वेक्षण परिणाम माध्यिका (मीडियन) पूर्वानुमान (अनुबंध 1-7) के संदर्भ में प्रस्तुत किए गए हैं, जिसके साथ मुख्य परिवर्तियों (वैरिएबल्स) के लिए तिमाही पथ दिया गया है।

विशेष:

1. उत्पादन

  • वर्ष 2021-22 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि अनुमान में अधोगामी संशोधन करते हुए इसे पिछले सर्वेक्षण चक्र से 40 आधार अंक घटा कर 8.8 प्रतिशत कर दिया है; वर्ष 2022-23 में इसके 7.5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है (सारणी 1)।

  • पैनलकारों ने वर्ष 2021-22 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 8.4-9.8 प्रतिशत की विस्तृत सीमा (रेंज) में दिया है और वर्ष 2022-23 के लिए 5.4-8.2 प्रतिशत की सीमा में दिया है (अनुबंध 1 और 2)।

  • पूर्वानुमानकर्ताओं ने वर्ष 2021-22 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि की उच्चतम संभावना 8.5-8.9 प्रतिशत के बीच दी है (चार्ट 1)। वर्ष 2022-23 के लिए, उच्चतम संभावना दो संलग्न श्रेणियों को दी गई है: 7.0-7.4 प्रतिशत और 7.5-7.9 प्रतिशत (चार्ट 2)।

Chart 1

Chart 2

टिप्पणी: संभावना संवितरण की परिमितिता चार्ट 1 और 2 में प्रस्तुत नहीं की गई हैं। विस्तृत संभावना वितरण अनुबंध 6 में दिए गए हैं।

  • 2022-23 के लिए वास्तविक निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) और वास्तविक सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) में वार्षिक वृद्धि का अनुमान क्रमशः 80 आधार अंक और 10 आधार अंक से घटा कर 7.5 प्रतिशत और 8.8 प्रतिशत कर दिया गया है।

  • 2022-23 के लिए वास्तविक सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वृद्धि पूर्वानुमान को 30 आधार अंक से घटा कर 7.0 प्रतिशत कर दिया गया है; उद्योग से जुड़ी जीवीए वृद्धि पूर्वानुमान में 80 आधार अंक की भारी गिरावट देखी गई।

सारणी 1: वास्तविक जीडीपी, जीवीए और कारकों में वृद्धि का माध्यिका पूर्वानुमान
(प्रतिशत में)
  2021-22 2022-23
वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 8.8
(-0.4)
7.5
(-0.2)
a. वास्तविक निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) 7.6
(-0.8)
7.5
(-0.8)
b. वास्तविक सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) 14.5
(-0.5)
8.8
(-0.1)
वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय 16.5
(+1.1)
12.9
(0.0)
वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 8.2
(-0.5)
7.0
(-0.3)
a. कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां 3.3
(-0.6)
3.2
(0.0)
b. उद्योग 10.3
(-2.0)
6.2
(-0.8)
c. सेवाएं 8.6
(-0.1)
8.4
(-0.1)
सकल बचत दर
(सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय का प्रतिशत)
29.0
(-0.5)
28.7
(-0.9)
सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) दर
(वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत)
30.1
(+0.1)
30.6
(-0.1)
टिप्पणी: कोष्ठक में दिए गए आंकड़े पिछले एसपीएफ़ चक्र के सापेक्ष माध्यिका पूर्वानुमान में संशोधन (प्रतिशत अंक) की सीमा दर्शाते हैं (सभी सारणियों के लिए लागू) ।
  • तिमाही जीडीपी वृद्धि दर पूर्वानुमान पथ को नवीनतम चक्र में अधोगामी संशोधित किया गया है। वास्तविक जीडीपी (वर्षानुवर्ष) Q4:2021-22 में 3.9 प्रतिशत, Q1:2022-23 में 14.0 प्रतिशत और उसके बाद Q4:2022-23 में क्रमिक रूप से 4.9 प्रतिशत तक संतुलित होने की उम्मीद है।

सारणी 2: तिमाही वास्तविक जीडीपी, जीवीए और कारकों में वृद्धि का माध्यिका पूर्वानुमान
(प्रतिशत में)
  Q4:2021-22 Q1:2022-23 Q2:2022-23 Q3:2022-23 Q4:2022-23
वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 3.9
(-1.3)
14.0
(-0.9)
6.4
(-0.9)
5.1
(-0.4)
4.9
a. वास्तविक निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) 4.5
(-1.0)
15.2
(-0.3)
7.1
(-0.6)
5.5
(-0.3)
5.7
b. वास्तविक सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) 1.3
(-3.3)
14.3
(-2.2)
7.4
(-2.6)
7.0
(+0.1)
6.3
वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 3.5
(-0.7)
13.5
(-0.5)
6.1
(-0.7)
5.0
(-0.1)
4.8

2. मुद्रास्फीति

  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) पर आधारित मुद्रास्फीति Q2:2022-23 तक 5.8-6.1 प्रतिशत की सीमा में रहने की उम्मीद है और उसके बाद Q4:2022-23 तक घटकर 5.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है (सारणी 3)।

  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिस में खाद्य और पेय पदार्थ, पान, तम्बाकू तथा मादक पदार्थ, और ईंधन एवं प्रकाश को सम्मिलित नहीं किया जाता, Q4:2021-22 में 6.2 प्रतिशत और बाद में धीरे-धीरे कम होकर Q4:2022-23 में 5.6 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

सारणी 3: तिमाही मुद्रास्फीति का माध्यिका पूर्वानुमान
(प्रतिशत में)
  Q4:2021-22 Q1:2022-23 Q2:2022-23 Q3:2022-23 Q4:2022-23
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) पर आधारित मुद्रास्फीति 6.1
(+0.3)
5.8
(+0.7)
5.9
(+0.7)
5.4
(+0.7)
5.2
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिस में खाद्य और पेय पदार्थ, पान, तम्बाकू तथा मादक पदार्थ, और ईंधन एवं प्रकाश को सम्मिलित नहीं किया गया है 6.2
(+0.2)
6.0
(+0.5)
5.8
(+0.5)
5.8
(+0.5)
5.6
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति 12.7
(+1.4)
10.5
(+2.1)
9.3
(+2.0)
5.7
(+1.3)
5.1
थोक मूल्य सूचकांक गैर खाद्य उत्पादित उत्पाद पर आधारित मुद्रास्फीति 9.6
(+0.4)
7.5
(+0.6)
6.2
(+0.4)
4.5
(+0.2)
4.4
  • पूर्वानुमानकर्ताओं ने 2021-22 की चौथी तिमाही (Q4) के दौरान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) पर आधारित मुद्रास्फीति की अधिकतम संभावना 6.0-6.4 प्रतिशत सीमा में, और बाद की तीन तिमाहियों में 5.5-5.9 प्रतिशत सीमा में दी है (चार्ट 3)।

Chart 3

टिप्पणी: संभावना संवितरण की परिमितिता चार्ट में प्रस्तुत नहीं की गई हैं। विस्तृत संभावना वितरण अनुबंध 7 में दिए गए हैं।

3. बाह्य क्षेत्र

  • वर्ष 2022-23 के दौरान व्यापारिक निर्यात और आयात में क्रमशः 8.9 प्रतिशत और 12.9 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2021-22 के दौरान क्रमशः 39.0 प्रतिशत और 53.0 प्रतिशत की उच्च वृद्धि के अतिरिक्त है (सारणी 4)।

  • वर्ष 2021-22 में चालू खाता घाटा 1.7 प्रतिशत (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी के प्रतिशत मे) रहने की उम्मीद है, और वर्ष 2022-23 में इसके 2.6 प्रतिशत होने का अनुमान है ।

  • Q4:2022-23 तक भारतीय रुपया लगभग रु.76.30-रु.77.00 प्रति अमेरिकी डॉलर के आसपास स्थिर रहने की संभावना है (अनुबंध 3) ।

सारणी 4: चयनित बाह्य क्षेत्र परिवर्तियों का माध्यिका पूर्वानुमान
  2021-22 2022-23
व्यापारिक निर्यात अमेरिकी डॉलर में
(वार्षिक वृद्धि प्रतिशत में)
39.0
(+0.7)
8.9
(+0.4)
व्यापारिक आयात अमेरिकी डॉलर में
(वार्षिक वृद्धि प्रतिशत में)
53.0
(+1.5)
12.9
(+3.9)
चालू खाता शेष
(वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी के प्रतिशत मे)
-1.7
(-0.1)
-2.6
(-0.7)

भारतीय रिज़र्व बैंक पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं के सर्वेक्षण के इस चक्र में निम्नलिखित पैनलकारों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद देता है:

अभिषेक गुप्ता (Bloomberg Economics), अदिति नायर (ICRA Limited), चारु चानना (Continuum Economics), CRISIL Ltd, देबोपम चौधरी (Truboard Partners), देवेंद्र कुमार पंत (India Ratings & Research), धीरज निम (ANZ Research), गौरा सेन गुप्ता (IDFC FIRST Bank), गौरव कपूर (IndusInd Bank Limited), मानसी स्वामी (Centre for Monitoring Indian Economy Pvt Ltd.), राहुल बाजोरिया (Barclays Bank PLC), शैलेश केजरीवाल (B&K Securities India Pvt ltd), शुभदा राव (QuantEco Research), TAC Economics, तीर्थंकर पटनायक (National Stock Exchange) और उपासना भारद्वाज (Kotak Mahindra Bank).

रिज़र्व बैंक उन सत्रह अन्य पैनलकारों के योगदान को भी स्वीकार करता है, जो अपना नाम प्रकाशित नहीं करना चाहते हैं।


अनुबंध 1: 2021-22 के लिए वार्षिक पूर्वानुमान
  मुख्य समष्टि-आर्थिक संकेतक 2021-22 के लिए वार्षिक पूर्वानुमान
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम पहली
चौथाई
तीसरी
चौथाई
1 स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 8.8 8.8 9.8 8.4 8.5 8.9
a स्थिर (2011-12) मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.9 7.6 10.4 6.6 7.5 8.4
b स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 13.9 14.5 17.6 5.6 13.0 14.6
2 वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 16.5 16.5 19.6 14.2 15.9 16.7
3 सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) दर (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 30.0 30.1 32.0 27.0 29.5 31.1
4 स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए):वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 8.2 8.2 9.2 7.2 7.9 8.4
a स्थिर (2011-12) मूल्यों पर कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां:वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 3.2 3.3 4.0 2.5 3.1 3.3
b स्थिर (2011-12) मूल्यों पर उद्योग: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 10.3 10.3 14.0 8.4 9.9 10.3
c स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सेवाएं: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 8.5 8.6 11.7 6.1 8.4 8.7
5 सकल बचत दर (सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय का प्रतिशत) - वर्तमान मूल्यों पर 29.0 29.0 31.0 26.5 28.4 29.5
6 केंद्र सरकार का वित्तीय घाटा (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 6.9 6.9 7.5 6.3 6.8 6.9
7 संयुक्त सकल वित्तीय घाटा (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 10.4 10.4 11.6 9.5 10.2 10.6
8 बैंक ऋण –अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 8.1 8.0 10.0 7.0 7.5 8.5
9 10-वर्षीय केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों पर प्रतिफल (समाप्त अवधि) 6.8 6.8 7.4 6.5 6.8 6.9
10 91-दिवसीय केंद्र सरकार की खजाना बिल पर प्रतिफल (समाप्त अवधि) 3.9 3.9 4.4 3.7 3.8 4.0
11 व्यापारिक निर्यात (अमेरिकी डॉलर में भुगतान संतुलन के आधार पर): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 38.8 39.0 45.0 32.4 37.3 40.7
12 व्यापारिक आयात (अमेरिकी डॉलर में भुगतान संतुलन के आधार पर): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 52.2 53.0 60.9 34.1 51.7 54.4
13 चालू खाता शेष (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) -52.9 -52.1 -41.8 -66.4 -55.0 -50.0
a चालू खाता शेष (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) -1.7 -1.7 -1.2 -2.1 -1.8 -1.6
14 समग्र भुगतान संतुलन (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 40.4 42.5 75.9 3.9 34.8 45.1
15 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) पर आधारित मुद्रास्फीति 5.4 5.4 5.6 5.4 5.4 5.5
16 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिस में खाद्य और पेय पदार्थ, पान, तम्बाकू तथा मादक पदार्थ, और ईंधन एवं प्रकाश को सम्मिलित नहीं किया गया है 6.0 6.0 6.5 5.6 6.0 6.1
17 थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति 12.4 12.6 12.8 10.9 12.3 12.6
18 थोक मूल्य सूचकांक गैर खाद्य उत्पादित उत्पाद पर आधारित मुद्रास्फीति 11.4 10.7 20.8 10.0 10.6 10.8

अनुबंध 2: 2022-23 के लिए वार्षिक पूर्वानुमान
  मुख्य समष्टि-आर्थिक संकेतक 2022-23 के लिए वार्षिक पूर्वानुमान
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम पहली
चौथाई
तीसरी
चौथाई
1 स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.4 7.5 8.2 5.4 7.1 7.7
a स्थिर (2011-12) मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.9 7.5 11.4 6.3 7.4 8.3
b स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 9.3 8.8 13.9 4.3 7.9 11.1
2 वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 12.9 12.9 17.0 6.0 11.8 14.7
3 सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) दर (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 30.6 30.6 33.4 26.7 30.0 31.4
4 स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.9 7.0 7.8 5.1 6.7 7.2
a स्थिर (2011-12) मूल्यों पर कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 3.4 3.2 5.5 2.5 3.0 3.5
b स्थिर (2011-12) मूल्यों पर उद्योग: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 5.9 6.2 8.6 1.4 5.3 6.8
c स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सेवाएं: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 8.4 8.4 9.9 6.0 8.0 9.1
5 सकल बचत दर (सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय का प्रतिशत) - वर्तमान मूल्यों पर 28.7 28.7 31.0 27.3 27.8 29.5
6 केंद्र सरकार का वित्तीय घाटा (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 6.4 6.4 6.7 6.0 6.4 6.5
7 संयुक्त सकल वित्तीय घाटा (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 9.6 9.7 10.3 8.8 9.4 9.9
8 बैंक ऋण –अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 9.3 9.4 12.0 7.5 8.6 10.0
9 10-वर्षीय केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों पर प्रतिफल (समाप्त अवधि) 7.1 7.1 7.5 6.7 7.0 7.3
10 91-दिवसीय केंद्र सरकार की खजाना बिल पर प्रतिफल (समाप्त अवधि) 4.5 4.5 5.0 4.0 4.3 4.7
11 व्यापारिक निर्यात (अमेरिकी डॉलर में भुगतान संतुलन के आधार पर): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 10.1 8.9 39.4 4.1 5.0 12.0
12 व्यापारिक आयात (अमेरिकी डॉलर में भुगतान संतुलन के आधार पर): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 15.6 12.9 69.1 6.0 10.4 16.2
13 चालू खाता शेष (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) -91.0 -87.1 -51.7 -132.2 -104.0 -80.0
a चालू खाता शेष (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) -2.6 -2.6 -1.5 -3.8 -2.9 -2.3
14 समग्र भुगतान संतुलन (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) -13.6 -18.1 50.0 -74.3 -27.0 4.0
15 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) पर आधारित मुद्रास्फीति 5.6 5.5 6.2 5.0 5.3 5.8
16 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिस में खाद्य और पेय पदार्थ, पान, तम्बाकू तथा मादक पदार्थ, और ईंधन एवं प्रकाश को सम्मिलित नहीं किया गया है 5.7 5.8 6.3 4.8 5.5 6.0
17 थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति 7.5 7.4 10.3 4.2 6.5 8.5
18 थोक मूल्य सूचकांक गैर खाद्य उत्पादित उत्पाद पर आधारित मुद्रास्फीति 6.4 5.7 13.0 3.9 5.2 6.3

अनुबंध 3: Q4:2021-22 से Q4:2022-23 का त्रैमासिक पूर्वानुमान
  मुख्य समष्टि-आर्थिक संकेतक त्रैमासिक पूर्वानुमान
Q4: 2021-22 Q1: 2022-23 Q2: 2022-23
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम
1 स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 3.9 3.9 5.1 2.9 13.3 14.0 17.9 5.0 6.7 6.4 9.9 5.0
a स्थिर (2011-12) मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 3.9 4.5 6.7 1.5 14.6 15.2 22.5 6.7 6.9 7.1 9.3 4.1
b स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 1.8 1.3 7.8 -5.6 14.5 14.3 25.0 2.0 8.0 7.4 14.6 2.3
2 वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 12.4 12.5 16.5 9.0 20.8 22.5 28.0 12.5 13.6 12.0 18.9 8.8
3 सकल स्थायी पूंजी निर्माण दर (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 28.8 29.8 32.8 22.0 27.8 28.1 30.4 24.4 29.3 29.3 32.1 27.5
4 स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 3.5 3.5 5.9 0.5 11.9 13.5 16.4 4.8 6.1 6.1 7.7 4.4
a स्थिर (2011-12) मूल्यों पर कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 3.0 3.0 3.9 0.7 3.3 3.3 4.7 2.3 3.2 3.0 4.5 1.9
b स्थिर (2011-12) मूल्यों पर उद्योग: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 1.6 1.6 5.2 -4.0 8.5 8.3 15.4 2.7 4.8 4.9 9.0 -1.1
c स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सेवाएं: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 4.2 4.0 6.9 1.0 15.7 17.2 24.2 5.5 7.6 7.8 12.0 4.1
5 औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (2011-12=100): त्रैमासिक औसत वृद्धि (प्रतिशत) 1.0 1.8 3.0 -5.6 7.8 8.7 16.3 -0.1 3.8 3.8 8.8 0.1
6 व्यापारिक निर्यात - भुगतान संतुलन के आधार पर (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 105.8 105.3 111.4 99.6 108.9 107.7 115.4 101.7 110.2 110.0 119.7 98.0
7 व्यापारिक आयात - भुगतान संतुलन के आधार पर (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 165.0 165.4 173.9 150.0 169.6 169.9 183.2 148.1 172.0 170.7 185.5 161.0
8 रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर विनिमय दर (समाप्त अवधि) - - - - 76.9 77.0 79.3 73.5 76.7 77.0 78.8 72.5
9 कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) मूल्य (अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल) (समाप्त अवधि) - - - - 104.6 102.0 125.0 87.4 97.0 95.0 120.0 74.4
10 नीति रिपो दर (समाप्त अवधि) - - - - 4.05 4.00 4.50 3.85 4.20 4.25 4.75 3.85

मुख्य समष्टि-आर्थिक संकेतक त्रैमासिक पूर्वानुमान
Q3: 2022-23 Q4: 2022-23
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम
1 स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 5.1 5.1 7.3 3.2 4.8 4.9 7.9 0.8
a स्थिर (2011-12) मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 5.4 5.5 8.1 2.2 5.7 5.7 7.9 3.0
b स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.7 7.0 13.5 4.5 7.0 6.3 14.1 1.4
2 वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 11.6 10.9 16.1 7.4 10.9 10.3 16.6 8.3
3 सकल स्थायी पूंजी निर्माण दर (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 27.8 27.7 29.8 25.7 29.2 29.0 31.9 26.2
4 स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 4.9 5.0 6.9 3.0 4.9 4.8 7.5 2.0
a स्थिर (2011-12) मूल्यों पर कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 3.1 3.1 4.0 0.7 3.4 3.2 4.5 3.0
b स्थिर (2011-12) मूल्यों पर उद्योग: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 5.0 4.2 9.9 0.9 4.9 4.1 11.4 0.9
c स्थिर (2011-12) मूल्यों पर सेवाएं: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 5.7 5.8 8.6 3.3 5.5 5.6 8.9 2.0
5 औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (2011-12=100): त्रैमासिक औसत वृद्धि (प्रतिशत) 4.7 4.6 9.0 2.9 4.3 3.5 10.4 2.0
6 व्यापारिक निर्यात - भुगतान संतुलन के आधार पर (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 112.6 113.8 124.0 95.7 114.8 115.0 128.3 98.5
7 व्यापारिक आयात - भुगतान संतुलन के आधार पर (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 174.2 171.7 186.0 163.0 175.7 176.9 196.7 160.0
8 रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर विनिमय दर (समाप्त अवधि) 76.5 76.3 78.5 72.5 76.5 76.5 79.0 71.5
9 कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) मूल्य (अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल) (समाप्त अवधि) 92.2 90.0 115.0 69.0 88.8 85.0 111.4 62.0
10 नीति रिपो दर (समाप्त अवधि) 4.43 4.50 4.75 3.85 4.5 4.5 5.0 3.6

अनुबंध 4: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) –संयुक्त मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान
(प्रतिशत)
  उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिस में खाद्य और पेय पदार्थ, पान, तम्बाकू तथा मादक पदार्थ, और ईंधन एवं प्रकाश को सम्मिलित नहीं किया गया है
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम
Q4:2021-22 6.1 6.1 6.6 5.1 6.2 6.2 6.7 5.8
Q1:2022-23 5.8 5.8 6.6 4.9 6.0 6.0 6.9 5.3
Q2:2022-23 5.9 5.9 6.8 5.3 5.8 5.8 6.6 4.8
Q3:2022-23 5.4 5.4 6.2 4.1 5.7 5.8 6.6 4.6
Q4:2022-23 5.2 5.2 6.2 4.4 5.5 5.6 6.7 4.5

अनुबंध 5: थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान
(प्रतिशत)
  थोक मूल्य सूचकांक (सभी पण्यों उत्पाद पर आधारित) थोक मूल्य सूचकांक गैर-खाद्य उत्पादित उत्पाद पर आधारित
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम
Q4:2021-22 12.4 12.7 13.1 8.2 10.8 9.6 21.5 8.7
Q1:2022-23 10.6 10.5 13.0 7.8 9.2 7.5 17.7 6.4
Q2:2022-23 9.3 9.3 12.3 6.5 7.2 6.2 14.2 5.5
Q3:2022-23 6.0 5.7 10.5 2.5 5.4 4.5 12.2 2.8
Q4:2022-23 4.9 5.1 7.8 0.1 4.4 4.4 8.5 1.5

अनुबंध 6: वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (रियल जीडीपी) वृद्धि दर के संभावित परिणामों से जुड़ी औसत संभावनाएं
विकास सीमा 2021-22 के लिए पूर्वानुमान 2022-23 के लिए पूर्वानुमान
12.0 प्रतिशत या इससे ऊपर 0.00 0.00
11.5 - 11.9 प्रतिशत 0.00 0.00
11.0 - 11.4 प्रतिशत 0.00 0.00
10.5 - 10.9 प्रतिशत 0.00 0.00
10.0 - 10.4 प्रतिशत 0.01 0.00
9.5 - 9.9 प्रतिशत 0.03 0.00
9.0 - 9.4 प्रतिशत 0.19 0.01
8.5 - 8.9 प्रतिशत 0.54 0.02
8.0 - 8.4 प्रतिशत 0.21 0.13
7.5 - 7.9 प्रतिशत 0.01 0.32
7.0 - 7.4 प्रतिशत 0.00 0.32
6.5 - 6.9 प्रतिशत 0.00 0.12
6.0 - 6.4 प्रतिशत 0.00 0.04
5.5 - 5.9 प्रतिशत 0.00 0.02
5.0 - 5.4 प्रतिशत 0.00 0.02
4.5 - 4.9 प्रतिशत 0.00 0.01
4.0 - 4.4 प्रतिशत 0.00 0.00
3.5 - 3.9 प्रतिशत 0.00 0.00
3.0 - 3.4 प्रतिशत 0.00 0.00
2.5 - 2.9 प्रतिशत 0.00 0.00
2.0 - 2.4 प्रतिशत 0.00 0.00
1.5 - 1.9 प्रतिशत 0.00 0.00
1.0 - 1.4 प्रतिशत 0.00 0.00
0.5 - 0.9 प्रतिशत 0.00 0.00
0.0 - 0.4 प्रतिशत 0.00 0.00
0.0 प्रतिशत से नीचे 0.00 0.00
टिप्पणी: संभावनाओं का योग पूर्णांकित होने के कारण एक तक नहीं जोड़ सकता है।

अनुबंध 7: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) मुद्रास्फीति के संभावित परिणामों से जुड़ी औसत संभावनाएं
मुद्रास्फीति सीमा Q4:2021-22 के लिए पूर्वानुमान Q1:2022-23 के लिए पूर्वानुमान Q2:2022-23 के लिए पूर्वानुमान Q3:2022-23 के लिए पूर्वानुमान
9.0 प्रतिशत या इससे ऊपर 0.00 0.00 0.00 0.00
8.5 – 9.0 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
8.0 – 8.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
7.5 - 7.9 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
7.0 - 7.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.01
6.5 - 6.9 प्रतिशत 0.08 0.06 0.09 0.02
6.0 - 6.4 प्रतिशत 0.71 0.35 0.30 0.09
5.5 - 5.9 प्रतिशत 0.18 0.36 0.43 0.32
5.0 - 5.4 प्रतिशत 0.01 0.16 0.13 0.30
4.5 - 4.9 प्रतिशत 0.01 0.06 0.03 0.18
4.0 - 4.4 प्रतिशत 0.01 0.00 0.01 0.07
3.5 - 3.9 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.02
3.0 - 3.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
2.5 - 2.9 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
2.0 - 2.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
1.5 - 1.9 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
1.0 - 1.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
0.5 - 0.9 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
0.0 - 0.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
-0.5 - -0.1 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
-1.0 - -0.6 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
-1.0 प्रतिशत से नीचे 0.00 0.00 0.00 0.00
टिप्पणी: संभावनाओं का योग पूर्णांकित होने के कारण एक तक नहीं जोड़ सकता है।

टिप्पणी: सीपीआई: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक; जीडीपी: सकल घरेलू उत्पाद; जीएफसीएफ: वास्तविक सकल स्थायी पूंजी निर्माण; जीवीए: सकल मूल्य वर्धन; आईआईपी: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक; पीएफसीई: वास्तविक निजी अंतिम उपभोग व्यय; डब्ल्यूपीआई: थोक मूल्य सूचकांक।


1 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं के विचारों को दर्शाते हैं, जो जरूरी नहीं कि रिज़र्व बैंक द्वारा साझा किए गए हों। पिछले सर्वेक्षण चक्र के परिणाम बैंक की वेबसाइट पर फ़रवरी 10, 2022 को जारी किए गए थे।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष