5 मार्च 2014
अप्रैल-दिसंबर 2013 के दौरान भारत में विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोत
पहले आज भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर अक्टूबर-दिसंबर 2013 के लिए भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर अप्रैल-दिसंबर 2013 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोतों को समेकित किया गया है।
विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोत: अप्रैल-दिसंबर 2013
अप्रैल-दिसंबर 2013 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में वृद्धि हुई। विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोतों को सारणी 1 में दिया गया है।
सारणी 1: विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोत * |
(बिलियन अमरीकी डॉलर) |
मदें |
2012-13
अप्रैल-दिसंबर |
2013-14
अप्रैल-दिसंबर |
I. |
|
चालू खाता शेष |
-70.0 |
-31.1 |
II. |
|
पूंजी खाता (निवल) (ए से एफ) |
71.1 |
39.4 |
|
ए. |
विदेशी निवेश |
29.7 |
16.2 |
|
|
जिसमें सेः विदेशी प्रत्यक्ष निवेश |
14.1 |
20.7 |
|
|
पोर्टफोलियो निवेश |
15.6 |
-4.4 |
|
|
एफआईआई |
16.0 |
-4.5 |
|
|
एडीआर/जीडीआर |
0.2 |
0.0 |
|
बी. |
बैंकिंग पूंजी |
20.1 |
27.2 |
|
|
जिसमें से: अनिवासी भारतीयों की जमाराशियां |
12.0 |
35.1 |
|
सी. |
लघुकालिक ऋण |
17.2 |
-0.6 |
|
डी. |
बाह्य सहायता |
0.5 |
0.1 |
|
ई. |
बाह्य वाणिज्यिक उधार |
4.3 |
6.7 |
|
एफ. |
पूंजी खाता में अन्य मदें |
-0.6 |
-10.2 |
III. |
|
मूल्य निर्धारण परिवर्तन |
0.1 |
-6.6 |
|
|
कुल (I+II+III) @
आरक्षित निधियों में वृद्धि (+) / आरक्षित निधियों में कमी (-) |
1.2 |
1.8 |
*: भुगतान संतुलन के पुराने प्रारूप पर आधारित
@: अंतर, यदि कोई है, तो वह पूर्णांकन के कारण है।
टिप्पणी: ‘गलतियों या छूट जाने’ के अलावा ‘पूंजी खाता में अन्य मदों’ में एसडीआर आवंटन, निर्यात में बढ़त और कमी, विदेशों में धारित निधियां, प्राप्त अग्रिम, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के अंतर्गत शेयरों के लंबित मामले और कहीं पर भी शामिल नहीं किया गया पूंजी प्राप्तियों का लेनदेन शामिल हैं। |
भुगतान संतुलन आधार पर (अर्थात मूल्य निर्धारण प्रभावों को छोड़कर) विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में अप्रैल-दिसंबर 2012 के दौरान 1.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2013 के दौरान 8.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई। सांकेतिक अर्थों में विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में (मूल्य निर्धारण प्रभावों सहित) पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2013 के दौरान 1.8 प्रतिशत तक वृद्धि हुई (सारणी 2)।
सारणी 2: आरक्षित निधियों में घट-बढ़ की तुलनात्मक स्थिति |
(बिलियन अमरीकी डॉलर) |
मदें |
2012-13 |
2013-14 |
अप्रैल-दिसंबर |
अप्रैल-दिसंबर |
1 |
विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन
(मूल्य निर्धारण प्रभावों सहित) |
1.2 |
1.8 |
2 |
मूल्य निर्धारण प्रभाव
(लाभ (+)/हानि (-)) |
0.1 |
-6.6 |
3 |
भुगतान संतुलन आधार पर विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन (अर्थात मूल्य निर्धारण प्रभावों को छोड़कर) |
1.1 |
8.4 |
टिप्पणी: आरक्षित निधियों में वृद्धि (+)/आरक्षित निधियों में कमी (-)
अंतर, यदि कोई है, तो वह पूर्णांकन के कारण है। |
मुख्य रूप से स्वर्ण की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के कारण मूल्य निर्धारण हानि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 0.1 बिलियन अमरीकी डॉलर के थोड़े से लाभ की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2013 के दौरान 6.6 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गई।
अल्पना किल्लावाला
प्रधान मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/1753 |