Click here to Visit the RBI’s new website

BBBPLogo

प्रेस प्रकाशनी

(341 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने चलनिधि स्थिति को प्रबंधित करने के उपायों की घोषणा की

 27 जनवरी 2025

भारतीय रिज़र्व बैंक ने चलनिधि स्थिति को प्रबंधित करने के उपायों की घोषणा की

वर्तमान चलनिधि और वित्तीय स्थितियों की समीक्षा के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में चलनिधि बढ़ाने के लिए निम्नलिखित परिचालन आयोजित करने का निर्णय लिया है:

  1. 60,000 करोड़ की कुल राशि के लिए भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद नीलामी तीन चरणों में 20,000 करोड़ प्रत्येक चरण में 30 जनवरी 2025, 13 फरवरी 2025 और 20 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।  

  2. 7 फरवरी 2025 को 50,000 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए 56-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित की जाएगी। 

  3. 31 जनवरी 2025 को छह माह की अवधि के लिए 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित की जाएगी।

2. प्रत्येक परिचालन के लिए विस्तृत अनुदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

3. रिज़र्व बैंक उभरती चलनिधि और बाज़ार स्थितियों पर निगरानी रखना जारी रखेगा तथा व्यवस्थित चलनिधि स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करेगा।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2013


2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष