Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(298 kb )
वृद्धिशील आरक्षित नकदी निधि अनुपात (आई-सीआरआर): समीक्षा

8 सितंबर 2023

वृद्धिशील आरक्षित नकदी निधि अनुपात (आई-सीआरआर): समीक्षा

दिनांक 10 अगस्त 2023 के गवर्नर के मौद्रिक नीति वक्तव्य के अनुसरण में, अनुसूचित बैंकों को 19 मई 2023 और 28 जुलाई 2023 के बीच उनकी निवल मांग और मियादी देयताओं (एनडीटीएल) में वृद्धि पर 10 प्रतिशत वृद्धिशील आरक्षित नकदी निधि अनुपात (आई-सीआरआर) बनाए रखना आवश्यक था। इस उपाय का उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में 2000 के नोटों की वापसी सहित विभिन्न कारकों से उत्पन्न अधिशेष चलनिधि को अवशोषित करना था। यह कहा गया था कि आई-सीआरआर चलनिधि की अधिकता के प्रबंधन के लिए एक अस्थायी उपाय है और त्यौहारी सीज़न से पहले बैंकिंग प्रणाली से अवशोषित राशि को वापस करने की दृष्टि से आई-सीआरआर की समीक्षा 8 सितंबर 2023 या उससे पहले की जाएगी।

समीक्षा के बाद, चरणबद्ध तरीके से आई-सीआरआर को बंद करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों के आकलन के आधार पर, यह निर्णय लिया गया है कि आई-सीआरआर के अंतर्गत अवशोषित राशि को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा ताकि प्रणाली की चलनिधि को अचानक आघात का सामना न करना पड़े और मुद्रा बाजार सुव्यवस्थित तरीके से कार्य कर सके। राशियाँ निम्नानुसार जारी की जाएंगी:

तिथि जारी की जाने वाली राशि ( करोड़)
9 सितंबर 2023 अनुरक्षित आई-सीआरआर का 25 प्रतिशत
23 सितंबर 2023 अनुरक्षित आई-सीआरआर का 25 प्रतिशत
7 अक्तूबर 2023 अनुरक्षित आई-सीआरआर का 50 प्रतिशत

आई-सीआरआर के समापन से संबंधित विवरण अलग से अधिसूचित किया जा रहा है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/886


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष