20 मार्च 2026
भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2033 संबंधी ब्याज दर
22 मार्च 2026 से 21 सितंबर 2026 तक की छमाही के लिए भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2033 (एफ़आरबी 2033) पर लागू ब्याज दर 6.75 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी।
यह विदित है कि एफआरबी 2033 के लिए एक कूपन निर्धारित होगा, जिसमें 182 दिवसीय खजाना बिलों की पिछली 3 नीलामियों (दर निर्धारण दिवस अर्थात् 22 मार्च 2026 से) के भारित औसत प्रतिफल (डबल्यूएवाई) के बराबर आधार दर के साथ एक नियत स्प्रैड (1.22 प्रतिशत) होगा।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2294
|