बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(290 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अखंड आनंद को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरत, गुजरात के साथ लालबाग को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, वडोदरा, गुजरात के स्वैच्छिक समामेलन को मंजूरी दी

20 मार्च 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अखंड आनंद को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरत, गुजरात के साथ लालबाग
को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, वडोदरा, गुजरात के स्वैच्छिक समामेलन को मंजूरी दी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 44ए की उप-धारा (4) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, अखंड आनंद को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरत, गुजरात के साथ लालबाग को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, वडोदरा, गुजरात के समामेलन की योजना को मंजूरी दी है। यह योजना 23 मार्च 2026 (सोमवार) से प्रभावी होगी। लालबाग को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, वडोदरा, गुजरात की सभी शाखाएं 23 मार्च 2026 से अखंड आनंद को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरत, गुजरात की शाखाओं के रूप में कार्य करेंगी।

(ब्रिज राज)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2297


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष