Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(313 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण मार्च 2026 दौर की शुरुआत

23 फरवरी 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण मार्च 2026 दौर की शुरुआत

भारतीय रिज़र्व बैंक नियमित रूप से ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (आरसीसीएस) आयोजित करता रहा है। सर्वेक्षण का मार्च 2026 दौर शुरू किया जा रहा है। सर्वेक्षण का उद्देश्‍य 31 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों - आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, एनसीटी दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, समग्र मूल्य स्थिति, स्वयं की आय और व्यय पर वर्तमान धारणाओं और एक वर्ष आगे की अपेक्षाओं को एकत्र करना है। इस सर्वेक्षण के परिणाम मौद्रिक नीति निर्माण के लिए उपयोगी सूचना प्रदान करते हैं।

इप्सोस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम नामक एजेंसी को भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से सर्वेक्षण के इस दौर को संचालित करने का कार्य सौंपा गया हैं। इस प्रयोजन से उक्‍त एजेंसी चुनिंदा परिवारों से संपर्क करेगी तथा उनसे अपनी प्रतिक्रिया देने का अनुरोध किया जाता है। अन्‍य ऐसे व्‍यक्ति, जिनसे एजेंसी ने संपर्क नहीं किया हो, भी इस सर्वेक्षण दौर में भाग ले सकते हैं और लिंक की हुई सर्वेक्षण सूची का प्रयोग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सर्वेक्षण सूची को भरकर निम्‍नलिखित ई-मेल पते पर भेजा जा सकता है। यदि इस संबंध में कोई प्रश्‍न /स्‍पष्‍टीकरण हो तो कृपया निम्‍नलिखित पते पर संपर्क करें

निदेशक,
घरेलू सर्वेक्षण प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक,
सी-8, दूसरी मंजिल,
बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स, बांद्रा (पूर्व),
मुंबई–400 051;
फोन: 022-2657 8398, 022-2657 8332;
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2158


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष