Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(293 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक और यूरोपियन सिक्योरिटीज़ एंड मार्केट्स अथॉरिटी ने केंद्रीय प्रतिपक्षकारों से संबंधित सहयोग और सूचना के आदान-प्रदान संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

27 जनवरी 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक और यूरोपियन सिक्योरिटीज़ एंड मार्केट्स अथॉरिटी ने केंद्रीय प्रतिपक्षकारों
से संबंधित सहयोग और सूचना के आदान-प्रदान संबंधी समझौता ज्ञापन
पर हस्ताक्षर किए

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) और यूरोपियन सिक्योरिटीज़ एंड मार्केट्स अथॉरिटी (ईएसएमए) ने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित और पर्यवेक्षित केंद्रीय प्रतिपक्षकारों (सीसीपी) से संबंधित सहयोग और सूचना के आदान-प्रदान संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन भारतीय रिज़र्व बैंक और ईएसएमए के बीच 28 फरवरी 2017 को निष्पादित एक पूर्ववर्ती समझौता ज्ञापन को प्रतिस्थापित करता है।

यह समझौता ज्ञापन भारतीय रिज़र्व बैंक और ईएसएमए को अपने संबंधित कानूनों और विनियमों के अनुरूप सीसीपी के संबंध में सहयोग करने में सक्षम बनाता है। यह समझौता ज्ञापन यूरोपीय संघ की वित्तीय स्थिरता की रक्षा करते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक की विनियामक और पर्यवेक्षी गतिविधियों पर निर्भर रहने के लिए ईएसएमए के लिए एक ढांचा तैयार करता है। यह समझौता ज्ञापन अंतरराष्ट्रीय समाशोधन कार्यकलापों को सुगम बनाने के लिए सीमापारीय सहयोग के महत्व को भी दर्शाती है।

इस समझौता ज्ञापन पर भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यपालक निदेशक विवेक दीप और ईएसएमए अध्यक्ष वेरेना रोस द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1997


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष